मूलभूत सुविधाओं और पक्षपात के आरोपों को लेकर घेराव कोयला फाटक से पैदल मार्च कर निगम मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ता, जर्जर सड़कें, गंदे पानी की आपूर्ति और जयसिंहपुरा कार्रवाई पर सौंपा ज्ञापन

उज्जैन। शहर की बदहाल सड़कों, गंदे पानी की आपूर्ति और नगर निगम की कथित पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के विरोध में शहर कांग्रेस ने मंगलवार को बारिश के बीच नगर निगम का घेराव किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोयला फाटक चौराहे से निगम मुख्यालय तक पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी की और अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस ने सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाया। मुकेश भाटी ने कहा कि आम नागरिकों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि…

Read More