आमजन हो रहे परेशान सेवा बंद होने को लेकर नहीं मिल रही स्पष्ट जानकारी घर बैठे डॉक्टर्स परामर्श सेवा के हेल्प लाईन नंबर से खराब होने की सूचना मिल रही

उज्जैन । घर बैठे चिकित्सक से परामर्श लेने की योजना का हेल्पलाईन नंबर लगाने पर सूचना दी जा रही है कि यह नंबर अभी खराब है। इससे आमजन चिकित्सकों के परामर्श के इंतजार में हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि बजट अभाव में योजना को ही बंद कर दिया गया है। करीब 6 साल यह योजना आमजन के लिए चलाई जाना सामने आ रहा है। अस्पष्ट जानकारी के कारण इससे लोगों को परेशानी हो रही है और लोग हेल्प लाईन नंबर के ठीक होने का इंतजार…

Read More

राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन  उज्जैन के संदीप प्रताप मेहता टॉप 10 में तीसरे नंबर पर विजय  – प्रचंड बहुमत1800 में से 947 रिकॉर्ड मत प्राप्त करने वाले पहले उम्मीदवार बने

  उज्जैन। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में उज्जैन से एक सीट तय हो गई । मंडल अभिभाषक संघ के सदस्य एवं पूर्व मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारी प्रताप मेहता के सुपुत्र अधिवक्ता संदीप मेहता ने इतिहास रच दिया है। वे टॉप 10 में तीसरे नंबर पर प्रचंड बहुमत से विजय घोषित किए गए। उन्होंने इतिहास रचते हुए करीब1800 में से 947 मत हासिल किए हैं।अभिभाषक सचिन नागर के अनुसार राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में संदीप प्रताप मेहता ने उज्जैन से सर्वाधिक मत प्राप्त करने…

Read More

सालों बीते रोप-वे के गड्ढे भी फिर भरने लगे -सरकार ने मंजूर किए हैं 209 करोड़ रुपये

उज्जैन।केन्द्र सरकार ने उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक ट्राम टाईप रोप-वे के लिए 209 करोड रूपए मंजूर किए थे। इसका ठेका भी हो चुका था। काम की शुरूआत में इसके लिए गड्ढे किए गए और बाद में पूरा काम डंप हो गया। अब हाल यह हैं कि रेलवे क्षेत्र में किए गए गड्ढे एक बार फिर से भरने लगे हैं और दुर्घटना का कारण भी बने हैं। हाल ही में एक मजदूर के बच्चे की इसके गड्ढे में गिरकर मौत हुई थी। रोप-वे का निर्माण दो वर्ष में…

Read More

स्व. श्री गोवर्धनलाल जी मेहता को 111 वीं जयंती परकासमास माल में रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन

उज्जैन। लोकप्रिय समाचार पत्र दैनिक अवंतिका अपने पितृपुरुष परमश्रद्धेय ‘दा साब’ पं. गोवर्धनलाल मेहता  की 111वीं जयंती के पावन अवसर पर ‘रक्तांजलि’ का आयोजन किया जा रहा है। कासमास माल में 26 जुलाई  (रविवार) प्रातः 11 बजे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ एवं उज्जयिनी रक्त संचार संस्था जनसेवा का मानवसेवा का यह अनूठा आयोजन करने जा रहा है।दैनिक अवंतिका के संपादक संदीप मेहता ने बताया कि वर्तमान समय में बढती दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन, थैलेसीमिया तथा अन्य आपात परिस्थितियों में समय में रक्त की आवश्यकता पडना सामान्य बात…

Read More

टॉवर चौक पर दिनदहाड़े बुजुर्ग को गोली मारी:आरोपी गिरफ्तार; भागने के दौरान हुआ घायल

उज्जैन।उज्जैन के व्यस्त टॉवर चौक क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बुजुर्ग को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचकर भागने के दौरान आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस के अनुसार प्रभुलाल मालवीय (50) ने अब्दालपुरा निवासी आशुतोष सोनी पर टॉवर चौक पर गोली चलाई। गोली आशुतोष के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।…

Read More

कृषि भूमि धोखाधड़ी कांड में सवा महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी मुख्य आरोपी और 1 अन्य आरोपी

  उन्हेल । -नवादा क्षेत्र की करीब 11 बीघा विवादित कृषि भूमि की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के बहुचर्चित मामले में उन्हेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।मामले में लंबे समय से फरार चल रही मुख्य आरोपी मानीबाई पति मांगीलाल सहित राकेश निवासी उज्जैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपीय मानीबाई को उज्जैन की छोटी मायापुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया ।जबकि दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया ।आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब फर्जी दस्तावेज तैयार कराने से लेकर…

Read More

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर किया न्यायालय में पेश

इंगोरिया। नाबालिग को बहला फुसला कर भगा कर गांव ले जा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को इंगोरिया पुलिस ने धुरेरी ब्रिज के नीचे से  गिरफ्तार कर 23 जुलाई को न्यायालय में पेश किया  है। थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया कि 11 जुलाई को फरियादी ने उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम सरसाना से भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 13 जुलाई को पुलिस ने अपहृता को आरोपी के गांव भेरूपाड़ा थाना बदनावर से दस्तयाब कर लिया गया था। पर आरोपी उसके गांव से भाग…

Read More

रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास मिली अर्द्धनग्न लाश :मर्ग कायम

उज्जैन। रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास बुधवार शाम रिमझिम बारिश के बीच एक व्यक्ति की अर्द्धनग्न लाश मिलना सामने आया है। शव पड़ा होने की खबर मिलने पर देवासगेट और जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामला जीआरपी सीमा का होने पर जीआरपी द्वारा शव को चरक अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक हुलिये से भिक्षुक दिखाई दे रहा है। वह कुछ दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था। उसकी हरकते विक्षिप्त जैसी थी। जीआरपी के अनुसार मामले में मर्ग कायम किया गया है। उसकी…

Read More

गिरफ्त में नहीं आ सके ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले :रिमांड खत्म होने पर जेल भेजा

उज्जैन। रविवार रात चैकिंग के दौरान चिमनगंज थाना पुलिस ने कानीपुरा मार्ग से पंजाब पासिंग कार में सवार अयाज पिता एजाज अंसारी 24 साल निवासी विराटनगर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 61 ग्राम एमडी ड्रग्स मिलने पर एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर 3 दिनों की रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान उसने तराना वेयर हाऊस के पास 2 युवकों से ड्रग्स लाना कबूल किया था। एसआई सुरेन्द्र मंडलोई ने बताया कि ड्रग्स उपलब्ध कराने वालों की तलाश में एक टीम तराना पहुंची थी, लेकिन दोनों…

Read More

अधिकारियों की सवारी मार्ग को लेकर चिंता बढी सांस फूली दस दिनों में कैसे होगा काम,अधूरे पडे सवारी मार्ग के निर्माण -अस्थायी विकल्प का लिया जाएगा सहारा,कई स्थानों पर नाली,सडक का अभाव

उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण –भादौ मास में निकलने वाली सवारी को लेकर अधिकारियों की चिंता बढ गए है। मार्ग के कई क्षेत्रों में निर्माण कार्य की स्थिति साफ नहीं है ऐसे में यह चिंता बढ रही है। निर्माण से जुडे अधिकारियों की सांस फूली हुई है तो अस्थाई विकल्पों का सहारा लेने पर भी विचार कायम है। अगले दस दिनों में सवारी निकलने का क्रम शुरू होने वाला है ऐसे में अधूरे निर्माण चिंता को बढा रहे हैं।भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण –भादौ मास में प्रति सोमवार को…

Read More