आमजन हो रहे परेशान सेवा बंद होने को लेकर नहीं मिल रही स्पष्ट जानकारी घर बैठे डॉक्टर्स परामर्श सेवा के हेल्प लाईन नंबर से खराब होने की सूचना मिल रही

उज्जैन । घर बैठे चिकित्सक से परामर्श लेने की योजना का हेल्पलाईन नंबर लगाने पर सूचना दी जा रही है कि यह नंबर अभी खराब है। इससे आमजन चिकित्सकों के परामर्श के इंतजार में हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि बजट अभाव में योजना को ही बंद कर दिया गया है। करीब 6 साल यह योजना आमजन के लिए चलाई जाना सामने आ रहा है। अस्पष्ट जानकारी के कारण इससे लोगों को परेशानी हो रही है और लोग हेल्प लाईन नंबर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना कॉल में प्रारंभ की गई इस योजना में शुरुआती दौर में प्रतिदिन करीब 500 मरीज इससुविधा का उपयोग करते थे, लेकिन बाद के समय में यह संख्या घटकर 30-40 कॉल प्रतिदिन रह गई । स्वास्थ्य विभाग सूत्रों के अनुसार, ऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल एप और अस्पतालों में डिजिटल पंजीयन बढ़ने से हेल्पलाइन की उपयोगिता कम हो गई।  इसके साथ सेवा संचालन की लागत और बजट में कमी भी इसे बंद करने की वजह है। कोविड के बाद शुरू हुई यह सेवा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास और सीहोर सहित कई जिलों में संचालित थी।ग्रामीण एवं बुजुर्ग डिजिटल सेवा को तैयार नहीं-स्वास्थ्य विभाग सूत्रों का कहना है कि ग्रामीण और बुजुर्ग आबादी अभी पूरी तरह डिजिटल सेवाओं के लिए तैयार नहीं है। यह सेवा बिल क्लिंटन फाउंडेशन की मदद से संचालित हो रही थी। विशेषज्ञों के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाएं तेजी से डिजिटल हो रही हैं। अब अधिकांश अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली और डिजिटल ओपीडी सिस्टम लागू हैं। कई बार टोकन जनरेट होने के बाद भी पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। 30 जून से ही बंद हुई-राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) के हेल्पलाइन नंबर 18002332085 आधारित अपॉइंटमेंट सेवा चल रही थी। सूत्रों के अनुसार इसे बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों में फोन कॉल के जरिए डॉक्टरों की उपलब्धता, अस्पताल सेवाओं की जानकारी और ओपीडी अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा भी समाप्त हो गई है। हेल्प लाईन पर संपर्क किए जाने पर यह नंबर खराब बता रहा है इससे संपर्क करने वाले गफलत में आ रहे हैं,जबकि इस सेवा को ही बंद कर दिया है। अस्पष्ट संदेश के फेर में आमजन को परेशानी हो रही है।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment