राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन  उज्जैन के संदीप प्रताप मेहता टॉप 10 में तीसरे नंबर पर विजय  – प्रचंड बहुमत1800 में से 947 रिकॉर्ड मत प्राप्त करने वाले पहले उम्मीदवार बने

 

उज्जैन। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में उज्जैन से एक सीट तय हो गई । मंडल अभिभाषक संघ के सदस्य एवं पूर्व मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारी प्रताप मेहता के सुपुत्र अधिवक्ता संदीप मेहता ने इतिहास रच दिया है। वे टॉप 10 में तीसरे नंबर पर प्रचंड बहुमत से विजय घोषित किए गए। उन्होंने इतिहास रचते हुए करीब1800 में से 947 मत हासिल किए हैं।अभिभाषक सचिन नागर के अनुसार राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में संदीप प्रताप मेहता ने उज्जैन से सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले उम्मीदवार के रुप में इतिहास कायम किया है। इन्होंने टॉप टेन में तीसरे स्थान पर पहुंचकर मंडल अभिभाषक संघ का गौरव बढ़ा दिया है। इधर श्री मेहता की जीत पर संघ परीसर में खुशी का माहौल है। विजय उम्मीदवार को बधाई प्रेषित करने का क्रम शुरू हो चुका है। राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव का मतदान 12 मई को हुआ था । इसके बाद लगातार जबलपुर में निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में मतगणना जारी थी। निरंतर रूप से सामने आ रहा था कि श्री मेहता अन्य जिला तहसील अभिभाषक संघो से भी प्रथम वरियता का मत प्राप्त कर जीत की ओर आगे बढ़ रहे थे। मंडल अभिभाषक संघ उज्जैन की पेटी खुलने का इंतजार था। उनके कार्यक्षेत्र उज्जैन के स्थानीय अभिभाषक संघ से करीब 1800 से अधिक मतदाता सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें से सर्वाधिक 947 मत श्री मेहता के पक्ष में गए और उन्होंने राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर की चुनावी परिणाम सूची में प्रथम दस निर्वाचितों में तीसरा स्थान प्राप्त किया। श्री मेहता ने इंदौर, जबलपुर, भोपाल ,ग्वालियर, जैसे अभिभाषक सघो से चुनाव लड़ रहे दिग्गज उम्मीदवारों के समकक्ष स्थान बनाकर विजय श्री प्राप्त कर रिकॉर्ड कायम किया है। उज्जैन अभिभाषक संघ से चार प्रत्याशियों ने उम्मीदवारी की थी। अब तक की मतगणना परिणाम में 23 सदस्यों की सूची  में इंदौर से 7, जबलपुर से 6, भोपाल से 2 ,ग्वालियर से 3 भिंड सागर से उम्मीदवार सूची में हैं।

 

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment