गिरफ्त में नहीं आ सके ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले :रिमांड खत्म होने पर जेल भेजा

उज्जैन। रविवार रात चैकिंग के दौरान चिमनगंज थाना पुलिस ने कानीपुरा मार्ग से पंजाब पासिंग कार में सवार अयाज पिता एजाज अंसारी 24 साल निवासी विराटनगर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 61 ग्राम एमडी ड्रग्स मिलने पर एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर 3 दिनों की रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान उसने तराना वेयर हाऊस के पास 2 युवकों से ड्रग्स लाना कबूल किया था। एसआई सुरेन्द्र मंडलोई ने बताया कि ड्रग्स उपलब्ध कराने वालों की तलाश में एक टीम तराना पहुंची थी, लेकिन दोनों का सुराग नहीं मिल पाया। बुधवार को अयाज का रिमांड खत्म होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment