उज्जैन।उज्जैन में रविवार देर रात नई सड़क स्थित इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स की बेसमेंट में रखे इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही आसपास के व्यापारी और रहवासी मौके पर जमा हो गए तथा आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक मार्केट से निकलने वाला वेस्ट मटेरियल बेसमेंट की खाली जगह में पड़ा हुआ था। इसी दौरान उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।एक दमकल ने आग…
Read MoreCategory: उज्जैन
बस मालिकों की चेतावनी- किराए में बढ़ोतरी नहीं की तो बसें बंद कर देंगे
उज्जैन।बस मालिकों ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और मंहगाई का हवाला देते हुए सरकार से स्टेज कैरिज यात्री बसों का किराया बढ़ाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं किया तो वे बसें बंद करने को मजबूर होंगे। अप्रैल में मांग पत्र के बाद अब शासन को स्मरण पत्र देकर मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी मांग को पूरा करवाने के लिए रणनीति भी बना ली है।एसोसिएशन ने तय किया है कि उज्जैन-इंदौर-भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सोमवार व मंगलवार…
Read Moreमहाकाल मंदिर दर्शन करने आई बुजुर्ग महिला की मौत:मंदिर के गेट पर तोड़ा दम
उज्जैन।श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहर शनिवार को नासिक से आई 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ दर्शन की अंतिम इच्छा लेकर पहुंची थी। मृतका की पहचान सीमा पति के रूप में हुई है।ट्राइसाइकिल से मंदिर तक पहुंचे-पति भेरू पत्नी सीमा को ट्राइसाइकिल के सहारे महाकाल मंदिर तक लेकर पहुंचे। महिला लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वहीं, पति की भी तबियत खराब थी। गेट पर बिगड़ी तबीयत-मंदिर में प्रवेश से पहले गेट के बाहर महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत…
Read Moreसांवरिया सेठ जा रहे थे 8 दोस्त कार खाई में गिरी…1 की मौत: 7 घायल, 2 इंदौर रेफर
उज्जैन।उज्जैन के बदनावर बायपास पर रविवार तड़के इंदौर से सांवरिया सेठ दर्शन के लिए निकली स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। हादसे में एक शेफ की मौत हो गई, जबकि 12वीं कक्षा के सात छात्र घायल हो गए।सभी युवक 25 तारीख को जन्मदिन मनाने और दर्शन के लिए इंदौर से रवाना हुए थे। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि उस समय सड़क पर अंधेरा था और आगे मृत गाय पड़ी होने के साथ-साथ सड़क पर निर्माण कार्य भी चल रहा था। इसी कारण चालक ने वाहन…
Read Moreशहर में पूरे प्रेशर से नहीं हो रहा पेयजल प्रदाय ,मई माह में आज दुसरी बार नल नहीं चलेंगे शहर में होगा नियमित जल प्रदाय गंभीर डेम में है पर्याप्त पानी -विधायक ,महापौर एवं निगम पार्षदों ने गंभीर डेम की जल राशि का निरीक्षण किया
उज्जैन। शहर में पेयजल प्रदाय को लेकर संशय की स्थिति बन रही है। पीएचई के एक दिन छोडकर जल प्रदाय के प्रस्ताव को विधायक,महापौर,निगम अध्यक्ष सहित पार्षदों ने गंभीर डेम पर पहुंचकर जल राशि का निरीक्षण कर जांचा है। इसके बाद स्पष्ट किया गया कि गंभीर डेम में पर्याप्त पानी है शहर में नियमित जल प्रदाय होगा।शहर की जलप्रदाय की व्यवस्था गंभीर डेम पर निर्भर है। 2250 एमसीएफटी क्षमता के गंभीर डेम में पर्याप्त पानी के बावजूद सप्लाय को लेकर आए दिन समस्या की स्थिति सामने आ रही है। जल…
Read Moreदुर्लभ सैंड बोआ सांप की तस्करी:बेचने की फिराक में खड़े थे आरोपी, पांच को किया गिरफ्तार
उज्जैन।उज्जैन में एक बार फिर दुर्लभ सांपों की तस्करी का मामला सामने आया है। नीलगंगा थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में हरिफाटक क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहद कीमती माने जाने वाला दुर्लभ ‘सैंड बोआ’ (इंडियन चकला) सांप बरामद किया गया।डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग दुर्लभ वन्यजीव की तस्करी के उद्देश्य से हरिफाटक क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों…
Read Moreफेसबुक-इंस्टाग्राम से इलाज करता मिला डॉक्टर: सील किया अस्पताल, फिर खोल लिया:कार्रवाई की
उज्जैन।उज्जैन के बड़नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिस अस्पताल को सील किया था, वह कुछ ही देर बाद फिर खुल गया। शनिवार को इसकी जानकारी मिलते ही टीम दोबारा मौके पर पहुंची और अस्पताल को फिर से सील कर दिया।अस्पताल का डॉक्टर होम्योपैथिक डिग्री के आधार पर एलोपैथिक इलाज कर रहा था। वह फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइट्स के जरिए भी मरीजों का इलाज कर रहा था। जांच के दौरान अस्पताल से बड़ी मात्रा में अमानक दवाइयां भी मिलीं।दरअसल, शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने…
Read Moreयुवक की बेरहमी से पिटाई.. लेनदेन में विवाद के बाद हमला, 4आरोपियों को हिरासत में लिया
उज्जैन।उज्जैन के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है।जानकारी के मुताबिक पिपलियाहाना गांव में रुपए के लेनदेन को लेकर संदीप कुमावत के साथ बदमाशों ने जमकर मारपीट की। घटना करीब छह दिन पुरानी बताई जा रही है। शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो में आधा दर्जन से अधिक युवक संदीप की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। फरियादी संदीप शादी…
Read Moreएसी बसों काविशेष जांच अभियान:इमरजेंसी गेट पर स्लीपर सीट लगाई, 50 बसों पर कार्यवाही
उज्जैन।शाजापुर में पिछले सप्ताह एसी स्लीपर बस में आग लगने और एक मासूम की जिंदा जलने से मौत के बाद उज्जैन पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। शहर से संचालित होने वाली एसी बसों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस इमरजेंसी गेट, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर सेफ्टी उपकरण और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है। दो दिनों में अब तक करीब 50 बसों पर कार्रवाई की जा चुकी है।जांच के दौरान एक बस में इमरजेंसी गेट के स्थान पर…
Read More2 अवैध क्लीनिक सील: पंजीयन समाप्त , अमान्य डिग्री पर चल रहा था उपचार; मिलींअनियमितताएं
उज्जैन।उज्जैन स्वास्थ्य विभाग ने देर रात कार्रवाई करते हुए दो अवैध क्लीनिकों को सील कर दिया। इनमें भेरूगढ़ रोड स्थित श्रीसिद्धि हेल्थ केयर सेंटर और आगर रोड, इंदिरा नगर स्थित निरामय क्लीनिक शामिल हैं। जांच के दौरान दोनों ही स्थानों पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।श्रीसिद्धि हेल्थ केयर सेंटर में बच्चों सहित कई मरीज भर्ती पाए गए। क्लीनिक में 8 से 10 बिस्तरों पर मरीजों का इलाज चल रहा था और उन्हें ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। जांच टीम को मौके पर कोई बाल रोग विशेषज्ञ या महिला नर्सिंग स्टाफ नहीं…
Read More