दूसरे दिन सुबह मिला लापता 12 साल का बालक

उज्जैन। मोहनगर में रहने वाला 12 साल का बालक पिता के साथ क्षेत्र में गरबा देखने गया था। कुछ देर बाद पिता घर लौट आये और पुत्र से जल्दी आने का बोला। पुत्र रात 12 बजे तक नहीं लौटा तो  उसकी तलाश शुरू की गई। कहीं नहीं मिलने पर मामले की सूचना चिमनगंज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बालक की तलाश शुरू की, लेकिन रात में उसका कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन सुबह बालक कुछ लोगों को क्षेत्र में दिखाई दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और बालक को दस्तयाब किया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि गरबा देखने के बाद रात में माताजी विर्सजन चल समारोह देखने चला गया था। रातभर चल समारोह में रहा और वापस लौट आया। पुलिस ने बालक को परिजनों के सुपुर्द किया है। एसआई दिनेश भाट ने बातया कि मामला 20 अक्टूबर की रात का है। 21 अक्टूबर की सुबह बालक मिल गया था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment