सुसनेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित प्रीजन लीगल एड क्लिनिक योजना के अंतर्गत जिला जेल आगर मालवा एवं उप जेल सुसनेर में स्थापित प्रीजन लीगल एड क्लिनिक सहित जिला जेल आगर मालवा एवं उप जेल सुसनेर का औचक निरीक्षण किया गया। जिला जेल आगर मालवा में निरीक्षण के दौरान बंदियों के द्वारा बनाई जा रही सब्जी, रोटी आदि की गुणवत्ता देखी तथा जेल प्रशासन को आवश्यक सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया इसके अतिरिक्त खाधान्न स्टॉक, आटा चक्की, पेयजल व्यवस्था, मनोरंजन के साधन आदि का निरीक्षण किया…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ममता कुशासन हारा
बड़नगर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बड़नगर द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर सोमवार को शिवाजी चौराहा पर झालमुड़ी का वितरण किया और आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। कार्यकर्ता ने ढोल की थाप पर थिरकते हुए भाजपा की विजय के जयघोष लगाकर बंगाल विजय पर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष नवीन राठौड़, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऊषा सोनी, नपा उपाध्यक्ष अनीता सतीश वर्मा, मंडल महामंत्री अंकित त्रिवेदी, उपाध्यक्ष अमित जोशी, दिलीप जैन, मंत्री लता शर्मा, कलावती ठाकुर, युवा मोर्चा…
Read Moreदो माह मलमास के बाद एक बार फिर से विवाहों पर अधिकमास में दान,धर्म होगा, विवाह जैसे कार्य नही -17 मई से लगेगा ब्रेक जो कि एक माह बाद 15 जून तक चलेगा
उज्जैन। हाल ही में दिसंबर से जनवरी एवं मार्च से अप्रेल मास तक मलमास के कारण विवाह एवं शुभ काम रूके रहे। अब एक बार फिर से एक माह के लिए अधिकमास के कारण यह रोक प्रभावी हो जाएगी। 17 मई से अधिकमास की शुरूआत होगी जो 15 जून तक मान्य रहेगी। अधिकमास में भगवान पुरूषोत्तम का ध्यान दान एवं धर्म की स्थिति रहती है। अधिकमास में विवाह एवं अन्य शुभ कार्य मान्यता अनुरूप नहीं किए जाते हैं। आचार्य पं. प्रणयन पाठक के अनुसार हर तीसरे वर्ष अधिकमास की…
Read Moreटीओटी के 11 वें दिन सिंहस्थ 2028 की ग्राउंड प्लानिंग
उज्जैन। धार्मिक नगरी में मोक्षदायिनी क्षिप्रा किनारे 2028 में सिंहस्थ कुंभ का आयोजन होगा। जिसको लेकर ट्रेनिंग आॅफ टेÑनर्स अभियान में पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सोमवार को 11 वें दिन ग्राउंड प्लानिंग पर अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। सिंहस्थ 2028 में देश-विदेश से 2 माह के दौरान उज्जैन में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था, भीड़-यातायात प्रबंधन और आपदाओं से निपटने के लिये 24 अप्रैल को डीजीपी कैलाश मकवाना उज्जैन पहुंचे थे और उन्होने पुलिस सामुदायिक भवन में ट्रेनिंग…
Read Moreशाम ढलने पर हवा ने बदला मौसम का मिजाज -गर्मी से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट
उज्जैन। भीषण गर्मी के दौर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सोमवार शाम ढलने पर हवा ने एक बार फिर मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया। दिन में बादलों की आवाजाही से उमस बढ़ने लगी थी, लेकिन अंधेरा होने पर गर्मी से राहत मिली और बारिश की संभावना नजर आने लगी थी। अप्रैल माह का अंतिम सप्ताह शुरू होते ही तापमान में तेजी आने लगी थी, 25 अप्रैल को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था और तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था। 27-28 अप्रैल को…
Read Moreएक का मिला सुराग, दूसरे में बाइक सवारों की तलाश सुभाषनगर-सार्थकनगर के 2 मकानों में चोरी की वारदात
उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र के सुभाषनगर और सार्थक नगर के 2 मकानों में चोरी की बड़ी वारदात होना सामने आया है। सार्थकनगर में वारदात करने वाले बाइक से आये थे। सुभाषनगर में हुई चोरी का सुराग मिल चुका है। वारदात में रिश्तेदार युवकों के शामिल होने की शंका है। जिसका खुलासा जल्द किया जा सकता है। सुभाषनगर की ओम रेसीडेंसी में रहने वाली साक्षी राठौर इंजीनियर है। वहीं पति देवेन्द्र राठौर भी बैंगलूर में इंजीनियर है। साक्षी 18 अप्रैल से परिवार में शादी होने पर मंदसौर गई हुई थी। 2…
Read Moreखाचरौद में आधी रात को जिला सहकारी बैंक के टूटे ताले -लॉकर में रखे थे 85 लाख, बैंक से गायब हुआ सीपीयू
उज्जैन। खाचरौद में रविवार-सोमवार रात जिला सहकारी बैंक के ताले टूट गये। बैंक में घुसने वालों ने सिर्फ बैंक डाटा से लोड़ सीपीयू गायब किया है। जबकि लॉकर में 85 लाख रूपये रखे थे। मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। चपरासी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। खाचरौद गल्ला मंडी के सामने जिला सहकारी बैंक में सोमवार सुबह चपरासी श्यामनारायण पहुंचा तो ताला टूटा मिला। मामले की सूचना बैंक अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों के आने पर पता चला कि ताला तोड़ने के बाद बदमाश…
Read Moreरहवासियों के लिए आवागमन में निरंतर समस्या बढती ही जा रही ऋषिनगर आवागमन में मुख्य मार्ग व सर्विस रोड दोनों जाम -पेट्रोल पंप पर सीएनजी वाहनों की कतार से बाधा,सर्विस रोड पर गैराजों से
उज्जैन। नगर निगम एवं यातायात विभाग की अनदेखी का परिणाम ऋषिनगर के रहवासियों को भूगतना पड रहा है। कालोनी के अंदर जाने के मुख्य मार्ग बाधित हो गए हैं। रहवासियों के लिए आवागमन में निरंतर समस्या बढती जा रही है। पेट्रोल पंप पर सीएनजी वाहनों की कतार से बाधा बनी हुई है और सर्विस रोड पर संचालित गैराजों से पूर्व से ही मार्ग सुरक्षात्मक आवागमन का नहीं बचा है। पुराने शहर में चौडीकरण के कारण आवागमन की समस्या है तो नए शहर के चौडे क्षेत्रों में अनदेखी के कारण…
Read Moreहज यात्रा पर जा रहें हाजियों का किया स्वागत
सारंगपुर। पवित्र हज यात्रा पर जा रहें पाडल्या माता निवासी हाजी मुमताज मंसूरी, हाजी फकीर मोहम्मद व उनकी पत्नीयों का गांव में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिजनों, मित्रों और समाजजनों ने फूल-मालाओं से हाजियों का अभिनंदन किया और उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित रमजान मंसूरी एवं अन्य लोगों ने हाजियों से देश और समाज की खुशहाली के लिए दुआ करने का आग्रह किया। हज यात्रा इस्लाम धर्म के पांच स्तंभों में से एक मानी जाती है, जिसे हर सक्षम मुस्लिम अपने जीवन में…
Read Moreपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मिले कांग्रेसजन
सारंगपुर। मध्यप्रदेश की राजनीति के केंद्र और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से उनके निवास पर सारंगपुर के कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस मुलाकात को क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। मुलाकात के दौरान दिग्विजय सिंह ने कार्यकतार्ओं में जोश भरते हुए कहा कांग्रेस हमेशा से आम जन और किसानों की आवाज रही है। आज समय है कि हम सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे संपर्क के जरिए…
Read More