अवैध,अपंजीकृत क्लीनिक संचालित करने पर  स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ सुनील पाटीदार की एफआईआर दर्ज

नीमच। – जिले के मनासा ब्लॉक के ग्राम भाटखेड़ी निवासी 11 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मृत्यु के मामले में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुनील पाटीदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस थाना मनासा में सुनील पाटीदार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 106(1) के तहत उपचार के दौरान लापरवाही से मृत्यु के संबंध में तथा मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम, 1987 की धारा 24 के तहत बिना वैध पंजीयन चिकित्सा व्यवसाय करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।7 अक्टूबर…

Read More

स्वामित्व रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन के खिलाफ धरना, कलमबंद हड़ताल जारी

नीमच । प्रदेश के साथ नीमच जिले मे भी स्वामित्व रजिस्ट्री अभियान को लेकर पटवारियों और प्रशासन के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। जिले में तीन पटवारियों की बर्खास्तगी के विरोध में गुरुवार को बड़ी संख्या में पटवारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। विरोध का अंदाज भी अनोखा रहा। पटवारी हाथों में फूल-मालाएं लेकर पहुंचे और बर्खास्त किए गए अपने साथियों का सम्मान कर प्रशासन की कार्रवाई पर विरोध दर्ज कराया।                                      …

Read More

वन विभाग ने ग्रामीणों को सावधानी की हिदायत दी : आज से कृष्णमृग, नीलगाय रेस्क्यू एवं ट्रांसलोकेशन अभियान

उज्जैन। शाजापुर जिले में एक बार फिर से बोमा पद्धति से वन्यजीवों को पकडने का अभियान शुरू किया गया है। शनिवार से कृष्णमृग एवं नीलगाय पकडने के लिए दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञो का दल आ चुका है। बोमा लगाया जा चुका है। इसके पूर्व क्षेत्र के ग्रामीणों को कलेक्टर ऋजु बाफना एवं वन विभाग की नोडल अधिकारी एवं मुख्य वन संरक्षक उज्जैन डा.किरण बिसेन ने अभियान के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों से सहयोग मांगते हुए सावधानी बरतने की हिदायत दी है। इस बार अभियान में 2 हजार कृष्णमृग एवं अधिकतम…

Read More

प्रॉपर्टी का सेटलमेंट के नाम पर लाखों का धंधा? गैंगस्टर सतीश भाऊ के नाम पर वसूली की शिकायत*

इंदौर। प्रॉपर्टी विवाद का सेटलमेंट कराने के नाम पर लाखों रुपए लेने और काम नहीं कराने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। शिकायत सीधे क्राइम ब्रांच तक पहुंची है, जिसमें शिकायतकर्ताओं राहुल यादव और विनोद सरेल ने गैंगस्टर सतीश पंवार उर्फ भाऊ, रोहित बनासिया उर्फ सैनी और रवि चिक्लीश पर रकम वसूलने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि प्रॉपर्टी विवाद खत्म कराने और मामला सेटल कराने के नाम पर अलग-अलग समय में उनसे रकम ली गई। रकम देने के बाद भी विवाद का समाधान नहीं हुआ। इतना…

Read More

शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था: शाजापुर में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लगाया जाम

” मक्सी (शाजापुर) : मक्सी के समीप ग्राम बघेरा और आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। बिजली समस्या को लेकर विभाग को बार-बार अवगत कराने के बावजूद जब समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों को मजबूरन सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और स्पष्ट कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, वे मौके से नहीं हटेंगे।” ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के…

Read More

राहुल गांधी के साथ पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:निर्वाचन आयुक्त का पुतला जलाया

महिदपुर।नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी महिदपुर द्वारा प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार के निर्देश पर क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस के नेतृत्व में तहसील कार्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई।कार्यक्रम से पूर्व,  विधायक दिनेश जैन बोस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की…

Read More

जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग, लाखों का माल खाक

महिदपुर। नगर के गांधी मार्ग स्थित स्टैंडर्ड शू स्टोर में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग से दुकान में रखा जूते-चप्पलों सहित लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।जानकारी के अनुसार, सुबह दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम और दुकान मालिक को सूचना दी। आग तेजी से फैलने के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक दिलदारपुरा स्थित अपने निवास से जब…

Read More

सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक में लगी आग,युवक की मौत

इंदौर। सांवेर-उज्जैन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई,  ।ट्रक की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की मौत–सांवेर-उज्जैन रोड पर रामा फॉस्फेट कंपनी के सामने गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, खातीपुरा, इंदौर निवासी मनीष चौधरी बाइक से सांवेर से इंदौर लौट रहे थे। सांवेर के पास उनकी खेती है और वह खेत का काम निपटाकर घर जा रहे थे।इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को…

Read More

बसों की बॉडी-इंटीरियर के नाम पर 2 करोड़ की ठगी:इंगैरेज संचालक 18 से ज्यादा बस मालिकों से एडवांस लेकर फरार

इंदौर।इंदौर में बसों की बॉडी बनाने वाले गैरेज संचालक पर 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगा है।आरोपी ने बसों की बॉडी बिल्डिंग, सीट कवर, एसी और इंटीरियर के काम के नाम पर एडवांस रकम ली, लेकिन काम पूरा किए बिना फरार हो गया।18 से ज्यादा बस संचालकों की शिकायत पर विजय नगर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जनसुनवाई में डीसीपी से की शिकायत-विजय नगर पुलिस के अनुसार, फरियादी राजा दिव्यांशु बर्मन, प्रथम गुप्ता, सूरज भारद्वाज, शमशेर सिंह और अन्य बस मालिकों…

Read More

डंडे का खौफ देख उछलते दिखे गोली चलाने वाले बदमाश -रंजीश को लेकर वाल्मिकी नगर में किये थे हवाई फायर

उज्जैन। रंजीश के चलते गोली चलाकर भागे 2 बदमाशों को पुलिस ने बुधवार-गुरूवार रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों को घटना की तस्दीक के लिये घटनास्थल ले जाया गया तो कानून के डंडे का खौफ देख उछलते कूदते दिखाई दिये। पुलिस ने क्षेत्र में उनकी दहशत को कम करने के लिये जुलूस निकाला। माधवनगर थाना क्षेत्र के वाल्मिकी नगर में खरे परिवार के घर पर मंगलवार-बुधवार रात 2 बदमाशों ने दहशत फैलाते हुये गोलियां चलाई थी। बदमाश खरे परिवार के पुत्र सुजल खरे का धमकाने आये थे। सुजल के पिता सुनील…

Read More