इंदौर। सांवेर-उज्जैन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, ।ट्रक की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की मौत–सांवेर-उज्जैन रोड पर रामा फॉस्फेट कंपनी के सामने गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, खातीपुरा, इंदौर निवासी मनीष चौधरी बाइक से सांवेर से इंदौर लौट रहे थे। सांवेर के पास उनकी खेती है और वह खेत का काम निपटाकर घर जा रहे थे।इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मनीष ट्रक के पहियों के नीचे फंस गए। बाइक सड़क पर घिसटने के दौरान उसमें आग लग गई। गंभीर चोटों के कारण मनीष की मौके पर ही मौत हो गई।
सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक में लगी आग,युवक की मौत