इंदौर। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का वादा कर मुंबई की 25 वर्षीय युवती को इंदौर बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।आरोपी ने होटल में युवती से संबंध बनाए। बाद में शादी से मुकरकर बातचीत बंद कर दी और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। युवती की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने गुरुवार को नयन सिंह चंदेल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।लसूड़िया पुलिस के अनुसार, करीब 6 महीने पहले पीड़िता की इंस्टाग्राम के जरिए नयन सिंह चंदेल से दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों ने मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज किए।आरोप है कि नयन ने शादी का भरोसा देकर 22 अगस्त को युवती को इंदौर बुलाया। वह उसे एम्ब्रोसिया होटल ले गया, जहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से शादी का झांसा देकर रेप