उज्जैन। मोबाइल गुम होने की लिखित शिकायत पुलिस के पास पहुंचने पर तकनीकी साक्ष्यों (सीईआईआर) के माध्यम से खोज निकालने का अभियान पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा है। अभियान में भाटपचलाना थाना पुलिस ने 4 लाख कीमत के 13 मोबाइल और एक लेपटॉप खोज निकाला। भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येन्द्रसिंह चौधरी ने बताया कि खोजे गये मोबाइल और लेपटॉप सोमवार को संबंधित शिकायत करने वालों को वापस लौटाये गये है। मोबाइल मिलने पर उनके चेहरों पर मुस्कान आ गई थी। लोगों का कहना था कि उन्हे यकीन नहीं था कि…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
चौड़ीकरण मार्गों पर जलभराव की स्थिति में निगम अमला अलर्ट रहे – आयुक्त अभिलाष मिश्रा बारिश के दौरान हनुमान नाका से हरिफाटक मार्ग तक चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण, शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश
उज्जैन। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सोमवार को बारिश के दौरान हनुमान नाका से हरिफाटक ब्रिज मार्ग तक चल रहे चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। 400 मीटर लंबाई एवं 18 मीटर चौड़ाई वाले इस मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मार्ग के दोनों ओर नाली निर्माण, विद्युत पोल स्थानांतरण तथा पेयजल पाइपलाइन का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने हनुमान नाका चौराहे की मार्किंग एवं शेष नाली निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्षाकाल को देखते हुए सभी जोनल अधिकारियों, उपयंत्रियों…
Read Moreफेसबुक पर एड देकर वियतनाम घूमने के नाम पर 3.5 लाख रुपए की रिटायर्डकर्मी से ठगी
उज्जैन। विदेश यात्रा का सपना एक रिटायर्ड अधिकारी और उनके परिवार के लिए महंगा साबित हुआ। इंस्टाग्राम पर देखी गई एक ट्रेवल एजेंसी की रील के झांसे में आकर उन्होंने वियतनाम टूर पैकेज के नाम पर 3.50 लाख रुपए गंवा दिए। पुलिस जांच में एजेंसी फर्जी निकली है और आरोपी की तलाश की जा रही है।नीलगंगा थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी हरिप्रकाश वाडिया ने साइबर सेल और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखकर उन्होंने भोपाल स्थित…
Read Moreछात्रा ने लगाई फांसी, परीक्षा के तनाव की आशंका: कमरे में फंदे पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली MCA छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में सामने आया है कि छात्रा परीक्षा को लेकर तनाव में थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।परदेशीपुरा थाना प्रभारी के अनुसार मृतका रेखा (22) पुत्री उत्तम गाढे मूल निवासी बुरहानपुर थी। वह पिछले एक साल से इंदौर में रहकर चमेली देवी कॉलेज से MCA की पढ़ाई कर रही थी।सहेलियां घूमने गईं, लौटीं तो फंदे पर मिली-रविवार रात करीब 11 बजे लेखा की सहेलियों ने…
Read Moreतेज बारिश के बाद करंट से 8 बकरे मरे:, लोग गड्ढों में गिरे; जलभराव से परेशानी
उज्जैन।शनिवार को हुई तेज बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश के बाद जलभराव, सड़कों का क्षतिग्रस्त होना और बिजली के खंभे में करंट फैलने जैसी कई समस्याएं सामने आईं, जिससे आठ बकरों की मौत हो गई।देवास रोड स्थित कावेरी रीजेंसी कॉलोनी में सीवरेज लाइन के लिए की जा रही खुदाई बारिश के दौरान बड़ी परेशानी का सबब बनी। कॉलोनीवासियों के अनुसार, सीवरेज कंपनी के कर्मचारी पिछले तीन दिनों से लापरवाही से खुदाई कर रहे थे।नियमों के विपरीत, बिना किसी वैकल्पिक मार्ग के मुख्य सड़क को खोद दिया गया…
Read More.कार डिवाइडर से टकराई,महाकाल के दर्शन कर इंदौर लौट रहे सीड कारोबारी की मौत:; ड्राइवर घायल
उज्जैन।उज्जैन-देवास मार्ग पर अगला टायर फटने के बाद कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में महाकाल दर्शन कर इंदौर लौट रहे बेंगलुरु के सीड कारोबारी की मौत हो गई। घटना नागझिरी थाना क्षेत्र के गरुड़ बायपास ब्रिज के पास हुई। डीलर और ड्राइवर की हालत गंभीर हैं। उनका इलाज चल रहा है।मृतक की पहचान इटरना कंपनी के मालिक मणि कांत कुट्टी (35) के रूप में हुई है। वे विशाखापट्टनम के रहने वाले थे। बेंगलुरु से सीड का कारोबार कर रहे थे। हाल ही में वे दक्षिण अफ्रीका से…
Read Moreसंदिग्ध युवक बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चढ़ा: दी कूदने की धमकी, बैग से मिलीं 18 चाबियां
इंदौर कनाड़िया के संचार नगर स्थित एक बहुमंजिला बिल्डिंग में शनिवार अलसुबह एक युवक के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक बिल्डिंग में घुसकर चौथी मंजिल और फिर छत पर बने टावर तक पहुंच गया और पकड़े जाने के डर से आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।मामला प्रशांत सागर टाउनशिप का बताया है। जानकारी के अनुसार सुबह एक युवक बिल्डिंग परिसर में पहुंचा और कई फ्लैटों के दरवाजे चेक करने लगा। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर रहवासी राजीव ने उसे रोकने…
Read Moreपुराने विवाद को लेकर चाकूबाजी: मामले मेंबयान बदलने-राजीनामा करने का बना रहे थे दबाव
इंदौर। लसूड़िया के निरंजनपुर में पुराने विवाद को लेकर एक युवक और उसके भाई पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार निरंजनपुर निवासी प्रदीप राजोरे (28) ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसका लखन खोरे से विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत खजराना थाने में भी दर्ज कराई गई थी।फरियादी के मुताबिक रात…
Read Moreपत्नी से शराब पीने से रोका तो पति ने लाठी से पीटा, गिरा बिजली का पोल
उज्जैन। चिंतामण गणेश थाना क्षेत्र के ग्राम कंडारिया में रहने वाली सरस्वती पति अमितसिंह 35 साल को शुक्रवार-शनिवार रात पुलिस उपचार के लिये अस्पताल लेकर पहुंची। सरस्वती के साथ पति द्वारा मारपीट की गई थी। घायल सरस्वती ने बताया कि पति शराब पीने का आदी हो चुका है। रात में नशा कर लौटा था, जिसे शराब पीने से मान किया तो लाठी से बुरी तरह पीटा। मारपीट देखे आसपास के लोगों ने पुलिस को कॉल किया। पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची है। फिलहाल पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज नहीं किया…
Read Moreपुलिस की तत्परता से बची महिला की जान -रात 2 बजे खाया था जहरीला पदार्थ
उज्जैन। महिला द्वारा शुक्रवार-शनिवार रात 2 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया गया। सूचना मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उपचार के लिये अस्पताल लाया गया। जहां महिला की जान डॉक्टरों द्वारा बचा ली गई। किशनपुरा में रहने वाली रोशनी पति राजकुमार शेर 27 साल 2 बच्चों की मां है और सिलाई का काम कर 2 बच्चों का पालन-पोषण करती है। पति शराबी है। जो आये दिन प्रताड़ित करता है। जिसकेचलते रोशनी ने रात 2 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने माधवनगर थाना…
Read More