विशेष अभियान तहत एमडी ड्रग के दो तस्कर गिरफ्तार:50 ग्राम से अधिक नशा बरामद

इंदौर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस कमिश्नर के विशेष अभियान के तहत लसूड़िया पुलिस ने गुरुवार को एमडी ड्रग की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ।एमडी ड्रग के साथ दो पेडलर गिरफ्तार-एडीशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए लसूड़िया पुलिस ने जफर निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी और जाहिद निवासी प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार जफर लंबे समय से इलाके में एमडी ड्रग की सप्लाई और पेडलिंग का काम कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने राजस्थान से जाहिद के जरिए नशा मंगाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर जाहिद को भी गिरफ्तार कर लिया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment