सिंहस्थ से पहले यातायात व्यवस्था होगी हाईटेक:8 जोनों में तैनात होंगे पुलिसकर्मी;

उज्जैन।उज्जैन में आगामी सिंहस्थ और त्योहारी सीजन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में सुचारु और सुरक्षित ट्रैफिक संचालन के लिए लगभग 400 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिंहस्थ प्रशिक्षण के लिए लगभग 250 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों का बल उज्जैन को उपलब्ध कराया गया है। पहले से तैनात करीब 150 पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर अब कुल 400 पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालेंगे।बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए पूरे शहर को 8 जोनों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में पुलिस…

Read More

टूल बॉक्स में छिपा रखी थी MD ड्रग्स: 2 अंतरराज्यीय बदमाशों को पकड़ा, 2 .1लाख का माल जब्त

इंदौर।बाइक के टूल बॉक्स में MD ड्रग्स छिपाकर तस्करी के लिए ले जाने वाले दो अंतरराज्यीय बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने धरदबोचा। उनके पास से 1 लाख 70 हजार रुपए कीमत की ड्रग्स सहित 2 लाख 10 हजार रुपए का माल जब्त किया। बदमाश राजस्थान से एमडी ड्रग्स लाकर इंदौर में बेचने की फिराक में घूम रहे थे।इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शहर में क्राइम ब्रांच की टीम लगातार ड्रग्स तस्करी करने वालों की तलाश कर उन पर कार्रवाई कर रही है। टीम को जानकारी…

Read More

अज्ञात युवक शव मिला: पत्थर से वार के निशान मिले, ; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

इंदौर। सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सीएचएमओ कार्यालय के पीछे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।पुलिस के मुताबिक घटना पालिका प्लाजा के पीछे स्थित मंदिर के ओटले की है। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।मौके पर जांच के दौरान युवक के सिर पर पत्थर…

Read More

प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा, उपचार में लापरवाही का लगाया आरोप :किया प्रदर्शन

खरगोन। जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में शनिवार दोपहर हंगामा हुआ। यहां एक प्रसूता की प्रसव के बाद अचानक मौत होने से परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

Read More

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्यवाही, 3.88 लाख का जुर्माना अधिरोपित

नीमच – जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए छह वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 88 हजार 975 रुपए का अर्थदंड लगाया है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत यह कार्रवाई की गई।प्रशासन के अनुसार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिना रॉयल्टी मुरूम, गिट्टी, रेत और खंडा पत्थर के अवैध उत्खनन व परिवहन के मामलों में वाहन जब्त किए गए थे। जांच के बाद संबंधित वाहन मालिकों पर रॉयल्टी की 15…

Read More

नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यावरा।राजगढ़ जिले में फरार आरोपियों, स्थाई वारंटियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बोडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया। नाबालिक बालिका की रिपोर्ट पर आरोपी अंकित पिता विजेन्द्र सासी निवासी हुलखेडी के विरुद्द महिला थाना राजगढ एवं थाना बोडा मे अपराध कायम कर विवेचना मे लिया मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बोडा ने विशेष टीम गठित कर आरोपी को जो ग्राम हुलखेडी मे छिपा हुआ था को दबिश देकर गिरफ्तार कर…

Read More

उल्लास कार्यक्रम के तहत घर-घर सर्वे शुरू, निरक्षरों को साक्षर बनाने की कवायद तेज

शाजापुर। जिले में शिक्षा का अलख जगाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक साक्षरता पहुंचाने के उद्देश्य से उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का आगाज हो चुका है। राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल के निदेर्शानुसार शाजापुर जिले में 1 जुलाई से 15 जुलाई तक असाक्षरों की पहचान के लिए डोर-टू-डोर (घर-घर) सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देशन में विकासखंड शाजापुर में सर्वे की तैयारियों को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है।…

Read More

मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए शुरू हुआ सफाई अभियान

शाजापुर। आगामी मानसून को देखते हुए नगरपालिका परिषद ने शहर की नालियों की सफाई का कार्य किया। सफाई के इस विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को नगर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड से लेकर नई सड़क चौक तक की बड़ी नालियों को साफ करने का कार्य प्रमुखता से किया गया। इस काम में केवल सफाईकर्मियों की टीम ही नहीं, बल्कि मशीनों का भी भरपूर उपयोग किया जा रहा है। जहां नालियां गहरी और बुरी तरह जाम हैं, वहां जेसीबी मशीन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद ली जा रही…

Read More

आवारा मवेशियों का आतंक, सांड के हमले में 78 वर्षीय वृद्धा गंभीर घायल

शुजालपुर। शहर में आवारा मवेशियों का बढ़ता आतंक लगातार लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला ब्रज नगर कॉलोनी का है, जहां एक आवारा सांड के हमले में 78 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र के रहवासियों में नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर भारी नाराजगी है। जानकारी के अनुसार ब्रज नगर कॉलोनी निवासी 78 वर्षीय वृद्ध महिला मथूरा देवी परमार प्रतिदिन की तरह…

Read More

विधायक ने स्कूली बच्चों के साथ रोपे पौधे, लिया संरक्षण का संकल्प

                  शाजापुर। बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण असंतुलन के बीच प्रकृति को सहेजने की एक सार्थक पहल शाजापुर में शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम महाभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावत ने शुक्रवार को स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण कर हरित और स्वच्छ शाजापुर का संदेश दिया। इस दौरान महज रस्म अदायगी के लिए पौधे नहीं रोपे गए, बल्कि विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अगले तीन सालों तक उनकी एक मां की…

Read More