इंदौर। तुकोगंज इलाके के एक अपार्टमेंट में निजी कॉलेज की 32 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि उनकी रूम पार्टनर बाहर गई हुई थी। मंगलवार देर शाम जब वह वापस लौटी तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।तुकोगंज पुलिस के मुताबिक, रूपायन अपार्टमेंट के फ्लैट में अपनी महिला दोस्त के साथ रहने वाली दिव्या (32) पुत्री दिलीप सोनी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दिव्या इंदौर के विक्रांत कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं और करीब दो साल से अपार्टमेंट में रह रही थीं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दिव्या मूल रूप से छतरपुर की रहने वाली थीं। पुलिस ने परिवार को सूचना देने के बाद शव को एमवाय अस्पताल भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।
अपार्टमेंट के फ्लैट में निजी कॉलेज की प्रोफेसर ने सुसाइड किया:मर्ग कायम