इंदौर। दहेज प्रताड़ना का ऐसा मामला सामने आया, जिसमें विवाह के करीब चार दशक पहले सांसारिक जीवन छोड़कर साध्वी बन चुकी महिला को भी आरोपी बना दिया गया।खास बात यह रही कि साध्वी का परिवार से लंबे समय से कोई संपर्क नहीं था और वह शिकायतकर्ता महिला की शादी में भी शामिल नहीं हुई थी। इसके बावजूद एरोड्रम पुलिस ने उसे दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी बनाते हुए चालान पेश कर दिया।मामला कोर्ट पहुंचा तो 13 अगस्त को अपर सत्र न्यायालय ने निचली कोर्ट द्वारा साध्वी समेत अन्य आरोपियों…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
उंडासा पंचायत भवन में ध्वजारोहण के दौरान हंगामा, विरोध करने पर मारपीट
उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर उंडासा स्थित ग्राम पंचायत भवन कार्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण के दौरान हंगामे की स्थित बन गई। जिसके चलते मामला मारपीट तक पहुंच गया। ध्वजारोहण के दौरान विवाद होने की खबर मिलते ही चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगाम कर रहे अमन बारोलिया को हिरासत में लिया। ग्राम के सरपंच रमेशचंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण के बाद थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। सरपंच ने बताया कि ध्वजारोहण के दौरान गांधीजी, नेहरूजी, अम्बेडकरजी, सरस्वतीजी का फोटो लगाया गया था। इस दौरान अमन…
Read Moreनागपंचमी: 36 घंटे तैनात रहेगें 24 सौ पुलिसकर्मी
उज्जैन। नागपंचमी का पर्व और सावन माह की तीसरी सवारी से एक दिन पहले बाबा महाकाल की नगरी में आस्था का कुंभ दिखाई दे रहा है। लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था के लिये 24 सौ पुलिसकर्मियों की तैनाती 36 घंटे के लिये रविवार शाम से कर दी गई है। 12 ज्योर्तिलिंगों में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी में आज नागपंचमी का पर्व होने के साथ सावन माह के तीसरे सोमवार पर निकलने वाली महाकाल की तीसरी सवारी का संयोग एक साथ बना है। महाकाल मंदिर के…
Read Moreकोर्ट पेशी के बाद रास्ते में पति-पत्नी का विवाद
उज्जैन। ग्राम बमोरा में रहने वाले धीरज पिता गोपाल जाट 24 साल और उसकी पत्नी नेहा जाट 23 साल के बीच पारिवारिक विवाद कोर्ट में चल रहा है। नेहा जाट मायके पक्ष के साथ शंकरपुर में निवास कर रही है। 14 अगस्त को कोर्ट में तारिख पेशी थी। धीरज कोर्ट पहुंचा था, इस दौरान पत्नी नेहा भी परिवार के साथ आई थी। जहां से धीरज वापस लौट रहा था। इस दौरान पुरानी कोठी के पास उसका केस को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी और उसके परिवार ने थप्पड़-मुक्को…
Read Moreपत्नी की मौक पर हुई मौत, पति ने इंदौर में तोड़ा दम उज्जैन-इंदौर मार्ग पर पंचर खड़े ट्रक में घुसी कार
उज्जैन। पुत्र से मिलने कार से निकले दंपति उज्जैन-इंदौर मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हो गये। पंचर खड़े ट्रक में कार पीछे से जा घुसी थी। पत्नी की मौके पर मौत हो गई। पति की इंदौर में उपचार के दौरान सांस थम गई। हादसे में दंपति के साथ सवार युवती और ट्रक का ड्रायवर घायल हुआ है। आगर मालवा के सराफा बाजार में रहने वाले गोपालदास सोनी 55 साल आभूषण दुकान संचालित करते थे। वह 2 बच्चों के पिता थे। एक पुत्र इंदौर में रहता है। रविवार सुबह आगर…
Read Moreत्रि-संयोग में उज्जैन में श्रद्धालुओं का बहाव आया उज्जैन 3 दिनी वेकेशन में सडक से लेकर आश्रय सब हाउसफूल होटल,लाज,धर्मशाला,होमस्टे,रेस्ट हाउस फूल , श्रद्धालुओं के आगे सडके सकरी हुई
उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर के त्रि संयोग ( श्रावण सोमवार,नागपंचमी,श्रावण सवारी) में दर्शन के लिए श्रद्धालु दिवाने हुए हैं। नागपंचमी,सोमवार सवारी और इसके साथ भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या के आगे सडकें सकरी हुई हैं। 3दिनी वेकेशन में उज्जैन में श्रद्धालुओं का बहाव आ गया है। यहां सब कुछ फूल हो गया है। भोजन के लिए चलने वाले भोजनालय और रेस्टोरेंट में भी जमकर भीड उमडी हुई है। धर्म नगरी में श्रद्धालुओं के तीन दिनी वेकेशन में बडी संख्या में आने का सिलसिला बरकरार है। इसके…
Read Moreविकास प्राधिकरण की पहली कॉलोनी में प्रवेश करना दुष्कर हुआ ऋषि नगर का प्रवेश द्वार ही अतिक्रमण से पटा -पेट्रोल पंप की लाइन , ठेले-गुमटियों से 50 मीटर तक बाधा ,सर्विस रोड पर भी कब्जा
उज्जैन। शहर की सबसे पुरानी और व्यवस्थित कॉलोनी ऋषि नगर का मुख्य प्रवेश मार्ग ही बाधाओं के हाल में आ चुका है। हालत यह है कि यहां दिन के पूरे समय ही अस्थायी अतिक्रमण से यह प्रवेश मार्ग बाधाओं से पटा रहता है। प्रवेश के मुहाने पर बाधा होने से देवास रोड तिराहा पर दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है। छोटी मोटी दुर्घटना यहां आम हो चुकी है। 1977 में विकास प्राधिकरण की पहली परियोजना के रूप में बसी इस कॉलोनी का मुख्य प्रवेश द्वार ही अतिक्रमण से पट गया…
Read Moreमहाकाल के दरबार में 6.57 लाख श्रद्धालु पहुंचे ,15 अगस्त ने पिछले 4 साल के रिकॉर्ड ध्वस्त किये एक दिन में 1.62 करोड़ की आय, 122 क्विंटल लड्डू बिके
उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शुक्रवार को बाबा महाकाल के दरबार में इतिहास बन गया। देशभर से आए 6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालुओं ने एक दिन में दर्शन किए। ये आंकड़ा बीते 4 साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले इतनी भीड़ महाशिवरात्रि 1 मार्च 2022 को देखी गई थी, तब 6.21 लाख भक्त पहुंचे थे। 15 अगस्त ने उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। भाद्रपद, छुट्टी और तिरंगा यात्रा के चलते सुबह 3 बजे से ही नगरी जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठी थी। मंदिर प्रबंध…
Read Moreरतलाम में 5.5 करोड़ के सोना –चांदी लूट में 6 आरोपी गिरफ्तार, सोना-चांदी बरामद -300 से अधिक CCTV और साइबर सर्विलेंस से मिले सुराग
उज्जैन/रतलाम। थाना बिलपांक क्षेत्र के अंतर्गत बड़नगर से लौट रहे सराफा व्यापारी से हुई करोड़ों रुपए के सोने-चांदी के जेवरातों की डकैती का रतलाम पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया शत-प्रतिशत मशरूका—जिसमें 4.167 किग्रा सोना और 4.047 किग्रा चांदी (कुल कीमत लगभग रू.5.5 करोड़)—बरामद कर लिया है। घटना का पर्दाफाश करते हुए उज्जैन आईजी…
Read Moreआबकारी विभाग के छापेमारी अभियान में 9 प्रकरण दर्ज, 06 आरोपी गिरफ्तार
नीमच,। 15 अगस्त को घोषित शुष्क दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के आदेश तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. दांगी के निर्देशन में नीमच आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन तलाशी एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. सिंगडा के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक श्री संजय कुमार कवारे, श्री दीपक आंजना एवं श्री पंकज राठौड़ के आबकारी दल ने नीमच शहर के साथ ग्राम भंवरासा, सगरग्राम, किशनपुरिया, बोरखेड़ी सहित अन्य चिन्हित स्थानों तथा नीमच-महू हाईवे स्थित ढाबों पर कार्रवाई की।कार्रवाई के…
Read More