सड़क धंसने से नाले में पलटा सीमेंट से भरा ट्राला: ; सड़क को लेकर व्यापारियों में रोष

उज्जैन। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह एमआर-5 रोड पर बड़ा हादसा हो गया। शिव शक्ति सीमेंट की दुकान पर माल उतारने पहुंचा सीमेंट से भरा ट्राला सीमेंट की सड़क टूटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गया। हादसे में ट्राले में लदी करीब 3.50 लाख रुपए मूल्य की सीमेंट की बोरियां पानी में भीगकर खराब हो गईं। हालांकि चालक सुरक्षित बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।दुकान संचालक के अनुसार लगातार बारिश के कारण नाले के पास सड़क के नीचे की मिट्टी…

Read More

धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए लाया आरोपी मेडिकल जांच के दौरान पुलिस हिरासत से भागा

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाने का एक आरोपी बुधवार को मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाया गया था। मेडिकल जांच के लिए चरक अस्पताल पहुंचने के दौरान वह इमरजेंसी गेट से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी नीरज श्रीवास्तव, उसकी मां और एक अन्य आरोपी एक मकान को कई लोगों को बेचने और फर्जी रजिस्ट्री व दस्तावेज तैयार करने के मामले में केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में बंद थे। चिमनगंज मंडी…

Read More

क्राइम ब्रांच ने किया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी कोर्ट से गिरफ्तार, पूछताछ कर रही पुलिस

इंदौर।क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की कोर्ट परिसर से औपचारिक गिरफ्तारी की गई। पुलिस अब उससे मादक पदार्थों के सप्लाई नेटवर्क और मामले में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है।डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तौसीफ (33) पिता आरिफ खान निवासी तंजीम नगर खजराना है, जो फेब्रिकेशन का काम करता है। वह एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार…

Read More

रिहायशी इलाके में तेंदुआ बाइक पर झपट्टा मारा;कॉलोनियों में अलर्ट: वन विभाग कर रहा सर्चिंग

इंदौर।इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना इलाके में मंगलवार रात एक तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। रात करीब 8:30 बजे तेंदुआ आबादी वाले हिस्से में पहुंचा और वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार पर झपट्टा मार दिया। युवक किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। घटना का वीडियो भी सामने आया है।हमले के बाद तेंदुआ भागते हुए एक मकान के बाथरूम में घुस गया। कुछ देर बाद वह वहां से निकलकर श्रीजी वैली की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस और वन विभाग की…

Read More

सीआरपीएफ में सीवर चैंबर में उतरे दो मजदूरों की मौत

नीमच। नीमच के सीआरपीएफ परिसर में मंगलवार को सीवरेज लाइन के गहरे चैंबर में काम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जहरीली गैस या दम घुटने की आशंका के बीच दो मजदूरों की मौत हो गई। सबसे मार्मिक बात यह रही कि एक मजदूर को बचाने के लिए चैंबर में उतरा उसका साथी भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया और दोनों की जान नहीं बच सकी। मृतक महेश (25) पिता जालौर, निवासी नाहरपुरा (जिला झाबुआ), पिछले तीन-चार माह से सीआरपीएफ परिसर में मजदूरी कर रहा था। मंगलवार दोपहर वह…

Read More

लीक हुए घरेलू सिलेंडर ने पकड़ी आग, टला हादसा :क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल

खरगोन। शहर के संजय नगर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब एक रहवासी मकान में घरेलू सिलेंडर ने आग पकड़ ली। रहवासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।संजय नगर मस्जिद के पास निवासरत महिला असगरी गफ्फार ने बताया कि उनके घर एजेंसी कर्मचारी सिलेंडर सप्लाय करने आया, तब उसमें से बदबू आ रही थी। लिकेज होने की शंका होने पर उन्होंने टोका भी लेकिन कर्मचारी ने सिलेंडर बदला नही। लिकेज सिलेंडर रखकर चले गए। महिला ने आरोप लगाया कि सिलेंडर चुल्हे में नही…

Read More

आंगनवाड़ी में बच्चों को जहरीले जानवरों के काटने का खतरा: बच्चों की जान के साथ खिलवाड़

पिपलिया मंडी। मल्हारगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत गाँव खोखरा के आँगन वादी केंद्र की जर जर अवस्था में बच्चों की जान के साथ खिलवाड़, आए दिन स्कूल और आंगनवाड़ी में सांप बिच्छू घुसते रहते हैं । जानकारी देते हुए गांव के अर्जुन धनगर एवं अंकित सेन ने   बताया  कि यहाँ तक कि  गाँव में सरपंच भी भाजपा का, उप सरपंच भी भाजपा का और विधायक भी भाजपा का पूरी की पूरी सरकार भाजपा की फिर भी एक स्कूल और आंगनवाड़ी सही नहीं करा सकते। उक्तत भवन में पूर्व में भी बड़े-बड़े…

Read More

85 की कोलड्रिंक, 100 की वसूली: विवाद के बाद अतिरिक्त वसूले 15 रुपये वापस दिए।

इंदौर। शहर में एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला एक कोल्डड्रिंक की बोतल को लेकर सामने आया, जहां 85 रुपये की एमआरपी वाली बोतल के बदले दुकानदार ने ग्राहक से 100 रुपये वसूल लिए। जब ग्राहक ने बोतल पर अंकित एमआरपी दिखाकर अतिरिक्त 15 रुपये वापस मांगे, तो पहले दुकानदार टालमटोल करता रहा। काफी देर तक बहस होने और पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड होने के बाद आखिरकार दुकानदार ने 15 रुपये ग्राहक को लौटा दिए।वीडियो में ग्राहक लगातार…

Read More

लाईनमेन बनकर  घर में चोरी करने वाले 02 आरोपियो को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास

नीमच।  राजेश्वरी जर्मन, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला नीमच के द्वारा  लाईनमेन बनकर दिन-दहाडे घर में घुरकर सोने-चाँदी के जेवरों की चोरी करने वाले दो आरोपीगण (1) गोविंद सिंह पिता नंदलाल बावरी, उम्र-44 वर्ष एवं (2) पेमा उर्फ प्रेमचंद्र पिता नंदलाल बावरी, उम्र-36 वर्ष, दोनो निवासीगण-ग्राम धामनिया, जिला-नीमच को धारा 380, 454 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास व 500-500रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं  राजेन्द्र नायक द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना…

Read More

चेंबर सफाई के दौरान गैस से सफाईकर्मी की मौत: 2बेहोश, S P ने रेस्क्यू टीम बुलाकर बाहर निकलवाया

उज्जैन। पीपली नाका क्षेत्र में मंगलवार सुबह सीवरेज चेंबर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाईकर्मी की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में नीचे उतरे दो अन्य कर्मचारी भी बेहोश हो गए। मौके से गुजर रहे उज्जैन पुलिस अधीक्षक की तत्परता और रेस्क्यू टीम की मदद से दोनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।जानकारी के अनुसार पीपली नाका स्थित सीवरेज चेंबर जाम होने की सूचना पर सुबह करीब 11 बजे टाटा कंपनी के सीवरेज प्रोजेक्ट से…

Read More