प्लॉट बेचने के नाम पर 7.80 लाख की ठगी: दो पर FIR, एग्रीमेंट के बाद न कब्जा दिया और न कराई रजिस्ट्री

इंदौर।इंदौर के एरोड्रम थाना पुलिस ने प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में ब्रोकर और प्लॉट बेचने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।आरोप है कि दोनों ने प्लॉट का सौदा करने के बाद फरियादी से 7 लाख 80 हजार रुपए ले लिए, लेकिन न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई और न ही कब्जा दिया। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने नंदकिशोर मनावत और धर्मेंद्र ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक नंदबाग कॉलोनी निवासी विजय चौहान ने शिकायत में बताया कि उन्होंने नंदबाग में…

Read More

हेड कॉन्स्टेबल के पास 6.26 करोड़ की प्रॉपर्टी:सैलरी से 223% ज्यादा: 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

इंदौर/देवास।लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की। लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीम ने सुबह 6 बजे से देवास स्थित उसके निवास समेत इंदौर और देवास के 15 ठिकानों पर सर्चिंग शुरू की।शुरुआती जांच में आरोपी के पास करीब 6.26 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिली है। लोकायुक्त के अनुसार, यह उसकी आंकी गई आय से करीब 223% ज्यादा है।पुलिस विभाग में होने का प्रभाव दिखाता था-शिकायत में आरोप…

Read More

लिखित शिकायत पर पुलिस, राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त छापामार कार्यवाही:खाद्य पदार्थों की जाँच

—- अकोदिया।कलेक्टर  ऋजु बाफना तथा वरिष्ठ कार्यालय के निर्देश एवं मार्गदर्शन में हनी गोल्ड टी निर्माता गुरुनानक टी कंपनी इंदौर कम्पनी की और से मालिक संदीप खत्री द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर पुलिस, राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त छापामार कार्यवाही में अकोदिया बस स्टैंड के पास स्थित किराना दुकान ललित कुमार लक्ष्मणदास की जांच में हनी गोल्ड राजू चाय इलायची युक्त 250 ग्राम तथा 1 किलो निर्माता आर डीटी कंपनी झूलेलाल नगर इंदौर हाईवे रोड कैम्पियन स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया भोपाल और इलायची युक्त अमेरिकन गोल्ड टी 250 ग्राम…

Read More

महाकाल लोक में परिजनों से बिछड़ी महिला के पुलिस ने खोजा

उज्जैन। जयपुर से परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर आई महिला महाकाल लोक में परिजनों से बिछड़ गई। महिला दिमागीरूप से कमजोर थी, परिजन चिंतित हो गये। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सोशल मीडिया और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से महिला का खोज निकाला। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि जयपुर से आये परिवार ने थाने आकर बताया था कि वह  महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने आये थे। उनकी 38 वर्षीय बहन महिमा पति कैलाश चावरिया निवासी हरिजन मोहल्ला ग्राम इटावा भोपजी, तहसील चौमूं, (राजस्थान)…

Read More

चोरी की आशंका में किया जप्त, पांच ड्रायवरों को लिया हिरासत में इंदौर से उज्जैन लाया गया था 2 करोड़ का तांबा स्क्रैप

उज्जैन। पांच टाटा एस लोडिंग गाड़ी में इंदौर से 2 करोड़ का तांबा स्क्रैप उज्जैन लाया गया था। चोरी की आशंका में सोमवार रात पुलिस ने घेराबंदी की और लोडिंग गाडियों को जप्त कर पांच ड्रायवरों को हिरासत में लिया। मामले में धारा 303(2) और धारा 35(1)(ई)/106  भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का प्रकरण दर्ज किया जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि रात में सूचना मिलने के बाद पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई और चिमनगंज थाना इंचार्ज एसआई दिनेश भट की टीम ने घेराबंदी कर रणकेश्वर मंदिर के…

Read More

चाकू मारने वाले आरोपी को 10 साल की सजा

उज्जैन। पुरानी रंजीश में चाकू मारने वाले आरोपी को न्यायालय ने 8 साल बाद 10 साल की सजा सुनाई है। उपनिदेशक अभियोजन (डीडीपी) राजेन्द्र कुमार खांडेगर ने बताया कि 14 नवम्बर 2018 को घायल नितेश चंद्रवंशी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। जिसमें नितेश ने बताया था कि वह दोस्त ऋषिराज उर्फ राज देशमुख के साथ दशहरा मैदान के पास से बाइक से गुजर रहा था। उसी दौरान 10-12 लोग खड़े हुए थे, जिनमें नाबालिक और शुभम शामिल था, पुरानी रंजिश को लेकर सभी ने गाली-गलौच की…

Read More

महाकाल क्षेत्र में निगम की अतिक्रमण मुहिम, निगम आयुक्त की उपस्थिति में जेसीबी से हटाए अवैध निर्माण महाकाल चौराहा, चौबीस खंभा, हरसिद्धि की पाल, गुदरी और गोपाल मंदिर क्षेत्र में कार्रवाई, रेस्टोरेंट पर 20 हजार रुपए का जुर्मान

उज्जैन। शहर में सड़क चौड़ीकरण के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए नगर निगम ने मंगलवार को महाकाल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा की उपस्थिति में निगम की रिमूवल गैंग ने महाकाल चौराहा, चौबीस खंभा, हरसिद्धि की पाल, गुदरी चौराहा और गोपाल मंदिर क्षेत्र में नालियों के ऊपर बनाए गए ओटले, चढ़ाव, अवैध निर्माण और गुमटियों को जेसीबी की मदद से हटाया।नालियों और फुटपाथ पर अतिक्रमण से यातायात प्रभावित कार्रवाई के दौरान दुकानदारों द्वारा नालियों के ऊपर ओटले…

Read More

अबकी बार ग्राम पंचदेहरिया में 77 कृष्णमृगों का रेस्क्यू

उज्जैन। मालवांचल के शाजापुर–शुजालपुर क्षेत्र में कृष्णमृग (ब्लैकबक) कैप्चर एवं स्थानांतरण अभियान का द्वितीय चरण जारी है। अभियान के तृतीय दिवस मंगलवार को ग्राम पंचदेहरिया में 77 कृष्णमृगों को पकडकर कूनों राष्ट्रीय पार्क पशु चिकित्सक की देखरेख में ट्रकों में भरकर भेजा गया है।द्वितीय चरण में कुल 2,000 कृष्णमृगों को अनुकूल वन क्षेत्र में स्थानांतरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।अभियान दक्षिण अफ्रीका की विशेषज्ञ संस्था ‘कंजर्वेशन सॉल्यूशंस’ के तकनीकी सहयोग से हो रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए वन्यप्राणी चिकित्सक, वन अधिकारी एवं प्रशिक्षित मैदानी कर्मचारी अभियान में सहभागिता…

Read More

कमांड -कंट्रोल रूम के संसाधनों के लिए अलग से 30 करोड की स्वीकृति: मेला क्षेत्र केंद्र में नया कार्यालय आधा बना

उज्जैन। सिंहस्थ -28 में संतों महंतों को भूखंड आवंटन की प्रक्रिया एवं सिंहस्थ के दौरान अपनी समस्याओं के निदान के लिए मेला क्षेत्र से 5-7 किलोमीटर दूर कार्यालय में नहीं आना होगा। इस बार सिंहस्थ क्षेत्र के केंद्र में ही करीब रू.30 करोड की लागत से कमांड एवं कंट्रोल रूम सह मेला कार्यालय बनाया जा रहा है। सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल के अनुसार कार्तिक मेला क्षेत्र में बन रहे इस कार्यालय का 50 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है। द्वितीय तल की छत के साथ मार्च 27 में…

Read More

ग्राम फतेहपुर मेंढकी सामाजिक समरसता की मिसाल बना ब्राह्मण , अजा परिवार के बुजुर्गों की अर्थी एक साथ उठाई गई

–उज्जैन। जातिगत मामलों के लिए अक्सर चर्चाओं में आने वाले आगर-मालवा जिले के ग्राम फतेहपुर मेंढकी ने सामाजिक समरसता की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी चारों और चर्चा है। ग्रामीणों ने जाति की सीमाओं से ऊपर उठकर इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म होने का संदेश दिया। गांव में एक ही दिन ब्राह्मण समाज के सत्यनारायण शर्मा और अनुसूचित जाति वर्ग के नारायण मालवीय के निधन के बाद ग्रामीणों ने दोनों की अंतिम यात्राएं अलग-अलग निकालने के बजाय एक साथ डोल बाजे के साथ निकालने का निर्णय लिया। दोनों का अंतिम…

Read More