उज्जैन। नालियों पर अतिक्रमण की स्थिति एक नहीं अनेक क्षेत्रों में सामने आ रही है। ऐसे में नालियों में पानी की निकासी बाधित हो रही है और पानी भरने की समस्या सामने आ रही है। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने ऐसे ही मामले में निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए हैं कि ड्रेनेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए पूर्व से निर्मित नालियों पर से अवैध निर्माण हटाते हुए कनेक्टिंग नालियों का निर्माण कर स्थायी पानी निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में जलभराव एवं ड्रेनेज की समस्या उत्पन्न न हो।…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
गंधर्व तालाब सौंदर्यीकरण में नगर निगम का नवाचार रिसाइकल रेलिंग से बढ़ी सुरक्षा और सुंदरता, पुरानी रेलिंग के पुनः उपयोग से 20–22 लाख रुपये की बचत
उज्जैन। नगर निगम ने विकास कार्यों में नवाचार और संसाधनों के बेहतर उपयोग का उदाहरण पेश करते हुए वार्ड क्रमांक 5 स्थित ऐतिहासिक गंधर्व तालाब के सौंदर्यीकरण में पुरानी डिवाइडर रेलिंग का पुनः उपयोग किया है। इस पहल से तालाब परिसर की सुरक्षा और सुंदरता में वृद्धि हुई है, वहीं निगम को करीब 20 से 22 लाख रुपये की बचत भी हुई है। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशन में शहर में सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्यों के दौरान हटाई गई डिवाइडर रेलिंग और अन्य अनुपयोगी सामग्री को कबाड़…
Read More21 वाँ अभा श्रावण महोत्सव-26 की शुरूआत 30 जुलाई से श्रावण के 6 शनिवारों को महाकाल में 20 प्रस्तुतियां होंगी
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आयोजित 21 वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव-2026 का आयोजन 30 जुलाई 2026 से 7 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को देश के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय कलाकारों द्वारा संगीत, वादन एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस वर्ष कुल 6 शनिवारों में 20 प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। प्रथम शनिवार (1 अगस्त 2026) – सुश्री रिंधाना-अविनाश – शास्त्रीय गायन – श्री निशांत सिंह एवं श्री देबव्रत गुप्ता – तबला एवं पखावज वादन – पद्मश्री डॉ. पुरू दाधीच – समूह कथक नृत्य द्वितीय शनिवार (8 अगस्त 2026) – पं. विनोद कुमार द्विवेदी– शास्त्रीय गायन – सुश्री चित्रांगना आंगले – पखावज वादन – सुश्री अरनी भक्त – समूह भरतनाट्यम – श्रीमती दिव्या शर्मा – शास्त्रीय गायन तृतीय शनिवार (15 अगस्त 2026) – सुश्री वैशाली बकोरे – शास्त्रीय गायन – पद्मश्री रोनू मजूमदार – बांसुरी वादन – सुश्री रेखा राजू – मोहिनीअट्टम नृत्य – सुश्री श्रुति सिन्हा – समूह कथक चतुर्थ शनिवार (22 अगस्त 2026) – सुश्री देवलीना राय – शास्त्रीय गायन – सुश्री प्रतिभा रघुवंशी एलची – समूह कथक – सुश्री बेदोरिषी बंदोपाध्याय – सितार वादन – श्री लोकेश सिंह तोमर – समूह शास्त्रीय नृत्य पंचम शनिवार (29 अगस्त 2026) – सुश्री कल्याणी सुगंधी – शास्त्रीय गायन – श्री सत्येन्द्र सिंह सोलंकी – संतूर वादन – श्री सौरव–गौरव मिश्रा – समूह नृत्य समापन संध्या (5 सितंबर 2026) श्रावण महोत्सव की अंतिम संध्या पर पद्मभूषण पं. विश्वमोहन भट्ट द्वारा मोहन वीणा वादन तथा सुश्री रागिनी मक्खर द्वारा समूह कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। श्रावण महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आमंत्रित प्रतिष्ठित कलाकार अपनी कला से भगवान श्री महाकालेश्वर के श्रीचरणों में सांगीतिक एवं सांस्कृतिक कला साधना अर्पित करेंगे।
Read Moreरतलाम में दिनदहाड़े घर में घुसकर सनसनीखेज वारदात बदमाशों ने महिला को बांधा, चोटी काटी,4 माह के मासूम को बाथरूम में फेंका
रतलाम। शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र के हनुमान रुड़ी स्थित नाइयों की गली में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े लूट और क्रूरता की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। दो अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर उसकी चोटी काट दी और उसके महज चार महीने के मासूम बच्चे को बेरहमी से बाथरूम में फेंक दिया। वारदात के बाद घायल महिला और बच्चे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां मासूम की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू…
Read Moreघर में घुसे सांप ने युवक को काटा: इलाज के दौरान मौत; मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
उज्जैन। नागझिरी क्षेत्र के गांधी नगर इलाके से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घर में घुसे जहरीले सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना रविवार रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार गांधी नगर निवासी युवक घर में सो रहे थे। इसी दौरान घर में घुसे जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने का पता चलते ही परिजन घबरा गए और तत्कालयुवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।राजेश पेशे से मिस्त्री…
Read Moreबीड़ी मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद नशेड़ी ने की 18 वर्षीय युवक की हत्या
उज्जैन।नागदा के बिड़लाग्राम थाना क्षेत्र के जी ब्लॉक टापरी इलाके में रविवार रात 18 वर्षीय युवक जय प्रकाश ठाकुर की तलवार से हत्या कर दी गई। आरोप है कि बीड़ी मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद करीब 50 वर्षीय मोहनलाल ढोली ने वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है और परिजन ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी नशे की हालत में था। उसने जय प्रकाश से बीड़ी मांगी, लेकिन बीड़ी नहीं होने की बात कहकर युवक ने मना कर दिया।…
Read More:ऑर्डर पर मंगाया 1.34 लाख रुपए का आईफोन, देखने के बहाने लेकर बदमाश फरार
इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक ग्राहक ने ऑनलाइन ऑर्डर के बहाने महंगा आईफोन बुलवाया और फिर उसे लेकर फरार हो गया। आरोपी ने 1 लाख 34 हजार 900 रुपए कीमत का आईफोन 17 प्रो 256 जीबी लिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक विजयश्री नगर निवासी हिमांशु (30) पिता श्याम भाटिया की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। हिमांशु एक मोबाइल दुकान में स्टोर मैनेजर है। उसने पुलिस को बताया कि 1…
Read Moreपदभार ग्रहण से पहले कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन मामले में निगम नेता प्रतिपक्ष का बदमाश भाई गिरफ्तार
इंदौर।नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बनाई गईं सोनिला मिमरोट के पदभार ग्रहण से पहले पुलिस ने उनके भाई बदमाश मिमरोट को उठा लिया। उन्हें रविवार रात गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ पंढरीनाथ थाने में एफआईआर दर्ज थी। उन्होंने पिछले दिनों कलेक्ट्रेट के सामने महिला कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान अपशब्द कहे थे। आज पुलिस ने उसे एसीपी कोर्ट भेजा है।आज सोनिला का पदभार ग्रहण कार्यक्रम है। बदमाश मिमरोट उसकी तैयारी में लगा था, तभी पुलिस ने उसे उठा लिया। पंढरीनाथ टीआई सतीश पटेल ने बताया कि बदमाश मिमरोट को…
Read Moreग्वालियर-उज्जैन के 6 लोग घायल, 15 से 20 यात्री थे सवार इंदौर से उज्जैन आ रही सपना ट्रेवल्स की बस पलटी
उज्जैन। शनिवार-रविवार रात 1.30 बजे स्टेनफोर्ड स्कूल के सामने सपना ट्रेवल्स की बस पलटी खा गई। घटनाक्रम की खबर मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। 6 यात्रियों को गंभीर चोंट लगी थी, जिन्हे चरक अस्पताल पहुंचाया गया। बस में 15 से 20 यात्री सवार थे, शेष सुरक्षित बताये गये है। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस रात में सर्कल भ्रमण कर रही थी, उसी दौरान सूचना मिली कि इंदौररोड पर स्टेनफोर्ड स्कूल के सामने सपना ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 13 झेड डी 0199…
Read Moreबीड़ी नहीं देने पर तलवार से युवक की हत्या
उज्जैन। बिरलाग्राम में रविवार शाम तलवार से सीने पर हमला कर युवक की हत्या कर दी गई। शराब पीने के बाद बीड़ी मांगने पर विवाद हुआ था। पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटीदार ने बताया कि शाम 6.30 के लगभग खबर मिली कि ई ब्लॉ टापरी नाले के पास युवक की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई। उसके सीने पर वार किये गये है। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक जयप्रकाश…
Read More