नीमच । जिले की सीमा पर रेतम नदी के समीप दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक पर सवार दो 16 वर्षीय बालक हादसे का शिकार हो गए। टर्न पर बाइक डिवाइडर से टकराकर नदी में जा गिरी। हादसे में एक बालक नदी में गिर गया, जबकि अन्य दूसरा नदी के किनारे पर जा गिरा। घटना में कनघट्टी निवासी अयान पिता आशिक हुसेन की डूबने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का गम से हाल बेहाल है l मिली जानकारी के अनुसार पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के गांव कनघट्टी निवासी गौरी बस संचालक आशिक हुसेनका 16 वर्षीय पुत्र अयान और पूनमचंद धोबी का 16 वर्षीय पुत्र सुनील बाइक से उगरान की ओर से अपने गांव कनघट्टी लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और नदी में जा गिरी। हादसे में अयान नदी में गिर गया, जबकि सुनील नदी के किनारे जा गिरा। बताया जा रहा है कि बाइक सुनील चला रहा था। घटना के बाद मौके पर कुछ लोग एकत्रित हो गए, लेकिन शुरुआत में किसी को पता नहीं चल पाया कि अयान नदी में गिर गया है। कुछ देर बाद जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो नदी में उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान कनघट्टी चौकीदार शौकत मंसूरी सहित ग्रामीणों ने अयान को नदी से बाहर निकाला। परिजन उसे तत्काल जीरन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे नीमच ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाला अयान कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत था ।पुलिस मामले की जांच कर रही है l
डिवाइडर से टकराकर बाइक नदी में गिरी: 16 वर्षीय अयान की मौत