उज्जैन। नवरात्री में महिला सुरक्षा के लिये महिला पुलिसकर्मियों की शक्ति स्क्वाड मैदान में है। स्क्वाड टीम ने गरबा कर लौट रही युवती का मोबाइल गुम होने पर कुछ देर में खोज निकाला। यहीं नहीं युवती को सुरक्षित घर तक पहुंचाया।
नवरात्री में महिला सुरक्षा के लिये एसपी प्रदीप शर्मा द्वारा 150 से अधिक महिला पुलिस कर्मियों की शक्ति स्क्वाड का गठन किया है, जो शाम 7 बजे से रात 2 बजे तक गरबा पांडालों के साथ मुख्य मार्गो पर तैनात है। पुलिस की ओर से शक्ति स्क्वाड हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया है। रात में हेल्पलाइन नम्बर पर गरबा पांडाल से लौट रही युवती ने अपनी सहेली के मोबाइल से कॉल किया और बताया कि उसका मोबाइल गुम हो गया है। तत्काल स्क्वाड टीम युवती के पास पहुंची और उसके मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया गया। कुछ देर बाद मोबाइल को खोज निकाला और वापस लौटा गया। इस दौरान देर होने पर युवती को उसके घर तक पहुंचाने में शक्ति स्क्वाड ने मदद की। उज्जैन पुलिस द्वारा अपील की गई है कि नवरात्रि के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी, असुरक्षा अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर महिलाएं और युवतियां नि:संकोच पुलिस से संपर्क करें। उज्जैन पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
शक्ति स्क्वाड ने युवती का लौटाया मोबाइल