त्योहारी सीजन को देखते हुए लिया फैसला :UPIपेमेंट पर दिवाली तक MDR चार्ज टला

नई दिल्ली।UPI पेमेंट पर लगने वाले MDR चार्ज को दिवाली तक टाल दिया गया है। इसे पहले 15 अक्टूबर से लागू किया जाना था। इसमें दुकानदार को ₹2,000 से ज्यादा का UPI पेमेंट करने पर 0.4% चार्ज लगना था। आम लोगों के बीच ट्रांजैक्शन फ्री रहेगा।नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने त्योहारी सीजन को देखते हुए इसे टालने का फैसला लिया है। NPCI ने कहा है कि इसे दिवाली के तुरंत बाद लगाया जाएगा, लेकिन अभी तारीख नहीं बताई है।सरकार के MDR प्रपोजल की 3 बड़ी बातें-2000 से ज्यादा अमाउंट पर दुकानदार को मिलने वाले पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगेगा। ये चार्ज दुकानदार को देना पड़ेगा।-75 हजार या उससे ज्यादा के हर ट्रांजैक्शन पर 300 रुपए फीस।-रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस और ईंधन पर 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर 5 रुपए फ्लैट चार्ज।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment