उज्जैन। राघवी थाना क्षेत्र के तराना-माकडोन फंटा पर शुक्रवार शाम बाइक सवार को बचाने में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। घटनाक्रम में मौके से गुजर रहे बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। कुछ यात्री घायल हुये है, जिन्हे मामूली चोंट लगी थी।
आगर से शर्मा ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 70 पी 0161 यात्रियों को लेकर उज्जैन आ रही थी। राघवी थाना क्षेत्र के तराना-माकडोन फंटा के मोड़ पर अचानक एक बाइक सवार बस के सामने आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में बस पास खाई में जा गिरी। घटनाक्रम के दौरान रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार 2 युवक बस की चपेट में आ गये। दोनों की मौके पर मौत हो गई। यात्रियों से भरी बस खाई में गिरती देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस भी पहुंची। मृतक युवकों को तत्काल महिदपुर शासकीय अस्पताल रवाना किया। वहीं बस में सवार कुछ यात्रियों को चोंट लगी थी, जिन्हे समीप के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। मामूली चोंट होने पर करीब 7 से 8 महिला-पुरूष यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं अन्य यात्रियों को दूसरी बसों के माध्यम से उनके गतंव्य के लिये रवाना किया गया। बस को क्रेन की मदद से खाई से बाहर निकाला गया है। राघवी पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुये मृतक युवकों की पहचान करने पर उनके नाम मोहन पिता मांगीलाल और महेश पिता बापूजी निवासी इंगोरिया के पास ब्राह्मण बडोदिया होना सामने आये। परिजनों के आने पर रिश्तेदार होना सामने आये और ग्राम टुकराल जा रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों का शनिवार सुबह महिदपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
इधर अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला
शुक्रवार शाम 5 बजे के लगभग बड़नगर मार्ग ग्राम चंदूखेड़ी में रहने वाले अमित पिता अशोक जयसवाल को पैदल घर लौटते समय घर से कुछ दूरी पर तेजगति से आये अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल होने पर उसे परिवार के लोग गांव वालों की मदद से चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है। अज्ञात वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी यात्री बस -घटना में 2 युवकों की हुई मौत, 8 से 9 लोग को आई मामूली चोंट