सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख ठगे: ब्रीफकेस में रुपए रखवाए, फिर व्यापारी के भाई को थमा दिया खाली बैग

इंदौर। विजयनगर क्षेत्र में फाइबर का माल सस्ते दाम पर देने का झांसा देकर दो ठगों ने एक व्यापारी से 25 लाख रुपए की हड़प लिए। उन्होंने व्यापारी के भाई से नकदी लेकर ब्रीफकेस में रखवाई और फिर उसे खाली बैग थमा दिया। होटल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की है। उनकी तलाश में टीमें रवाना की गई हैं।विजयनगर पुलिस के मुताबिक, अंकित फाइबर के नाम से दुकान चलाने वाले अंकुर शर्मा की 16 सितंबर को रामचंद्र मालिक और अनिल कुमार नाम के व्यक्तियों से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। आरोपियों ने उन्हें फाइबर का माल दिलाने का झांसा दिया।इसके बाद 27 सितंबर को अंकुर सौदे के सिलसिले में मुंबई के एक हाईवे स्थित होटल में आरोपियों से मिलने पहुंचे। वहां रेट तय होने के बाद आरोपियों ने 11 अक्टूबर को इंदौर में माल की डिलीवरी देने का वादा किया।आरोपियों में से एक संतोष को होटल के बाहर तक छोड़ने भी आया। इसके बाद संतोष ब्रीफकेस दुकान पर रखकर ट्रांसपोर्ट नगर के लिए निकल गया। इंद्रप्रस्थ टावर के पास संदेह होने पर उसने आरोपियों के मोबाइल नंबर पर कॉल किया, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद अंकुर ने परिजनों से ब्रीफकेस चेक करने को कहा। उसमें लेदर बैग और छोटी डायरियां मिलीं, जबकि 25 लाख रुपए गायब थे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment