ढाई साल के बच्चे का अश्लील विडियो स्नेपचेट पर डाला:घर का ही नाबालिग निकला आरोपी, NCRP पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद कार्रवाई

उज्जैन \ ढाई साल के बच्चे का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर Snapchat की स्टोरी पर अपलोड करने का मामला सामने आया है।साइबर पुलिस की जांच में पता चला कि वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि बच्चे के घर का ही एक अन्य नाबालिग सदस्य है।पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर संबंधित नाबालिग के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67बी और पॉक्सो एक्ट की धारा 15 के तहत कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर NCMEC श्रेणी की साइबर टिपलाइन शिकायत मिली थी। इसमें Snapchat के जरिए बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने की सूचना थी।शिकायत के साथ मिले डिजिटल साक्ष्यों की जांच में सामने आया कि करीब ढाई साल के बच्चे का वीडियो घर के ही एक अन्य नाबालिग ने बनाया और उसे Snapchat की स्टोरी पर अपलोड कर दिया था। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच आगे बढ़ाई है।भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर शुरू हुई जांचअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल अंशुमन यादव के निर्देश पर बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन अपराधों में त्वरित कार्रवाई की गई।डीआईजी विनीत कपूर के मार्गदर्शन और उज्जैन जोन के एसपी रूपेश द्विवेदी के निर्देशन में शिकायत मिलते ही साइबर टीम ने जांच शुरू की। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर घर के ही नाबालिग सदस्य की भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर निगरानी रखें अभिभावकराज्य साइबर पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों के मोबाइल और इंटरनेट इस्तेमाल पर नियमित निगरानी रखें। उन्हें आपत्तिजनक फोटो या वीडियो बनाने और साझा करने से रोकें।सोशल मीडिया की प्राइवेसी और स्टोरी शेयरिंग सेटिंग सुरक्षित रखें। बच्चों से जुड़ी कोई आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर उसे आगे साझा न करें, बल्कि संबंधित प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट कर पुलिस को सूचना दें।साइबर अपराध की शिकायत www.cybercrime.gov.in पर या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस के मुताबिक, बच्चों को सुरक्षित डिजिटल वातावरण देना अभिभावकों के साथ पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment