उज्जैन में सीजन की सबसे ठंडी रात…पारा 11° पहुंचा:उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

उज्जैन\ उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने 24 घंटे के भीतर ही उज्जैन शहर के मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। मंगलवार रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। बीती रात पारा 11 डिग्री पर रहा, जिससे शहर में ठंड का असर ज्यादा दिखाई दिया।मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार शाम से ही शहर में सर्द और तेज हवाएं चलना शुरू हो गई थीं। ठंड बढ़ने से सुबह घूमने जाने वाले कामकाजी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उज्जैन में बुधवार को दिन में जरूर राहत मिली, लेकिन पिछले एक हफ्ते से लगातार रातें ठंडी हो रही हैं। 20 और 21 नवंबर को भी उज्जैन में पारा 12 डिग्री तक लुढ़क गया था। हालांकि, अगले ही दिन यानी 22 नवंबर की रात तापमान अचानक तीन डिग्री बढ़कर 15 डिग्री पर पहुंच गया था। अब एक बार फिर ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment