गोरकर परिवार हत्याकांड के 2 आरोपी की ओर गिरफ्तारी

उज्जैन। नीलगंगा चौराहा पर गोरकर परिवार पर हमला कर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने में शामिल 2 आरोपियों की गिरफ्तारी ओर की गई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में समर्पण करने वाले आरोपी की निशानदेही पर पकड़ा गया है। 18 जुलाई की रात नीलगंगा चौराहा पर पासी गिरोह के बदमाशों ने तलवार-चाकू, कट्टों से गोरकर परिवार पर हमला किया था और कई राउंड गोलियां चलाई थी। जिसमें सगे भाईयों लोकेश गोरकर और जितेश गोरकर की मौत हो गई थी। दोनों के चाचा दिलीप गोरकर और चचेरा भाई तपन गोरकर घायल…

Read More

पशु चिकित्सक हत्याकांड में भतीजों से पूछताछ जमीन के साथ रिश्ता तुड़वाने का भी सामने आया विवाद

उज्जैन। पशु चिकित्सालय से सेवानिवृत्त डॉक्टर की शनिवार-रविवार रात हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक होना सामने आने पर पुलिस ने भतीजों को हिरासत में लिया है। जमीन विवाद के साथ रिश्ता तुड़वाने की बात सामने आई है, लेकिन हत्या के पुख्ता सुराग नहीं मिल पाये है। घट्टिया थाना क्षेत्र बस स्टेंड के पास सांवरिया सदन में रहने वाले सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक गजराज पिता किशोरसिंह तोमर 70 साल की खून से सनी लाश रविवार सुबह घर में मिलना सामने आया था। गजराजसिंह पत्नी शिवाकुंवर के साथ अकेले…

Read More

लाइट चालू देख संचालक को हुआ शक… ताला तोड़कर चोरी करने गोदाम में घुसे थे 2 हिस्ट्रीशीटर

उज्जैन। नमकीन गोदाम में चोरी करने घुसे 2 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को भागने से पहले ही घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। गोदाम की लाइट चालू देख संचालक को शंका हुई थी। पुलिस ने दोनों को हिस्ट्रीशिटर बदमाशों को सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। महिदपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि रविवार रात 11 बजे के लगभग वल्लभ भाई पटेल मार्ग पर रहने वाले जितेन्द्र पिता भंवरलाल जैन 48 साल ने सूचना देकर बताया था कि वह नमकीन का कारोबार करता है। उसका पांच बंगला पर…

Read More

9 महिलाओं की चेन, एक का मंगलसूत्र, पर्स-मोबाइल उड़ाये महाकाल की चौथी सवारी में 46 वारदात, 20 हिरासत में

उज्जैन। सावन माह के आखरी सोमवार को बाबा महाकाल की चौथी सवारी में शामिल होने लाखों श्रद्धालु धार्मिक नगरी में पहुंचे थे। आस्था की भीड़ में बदमाश भी सक्रिय रहे। नगर भ्रमण के बाद पालकी मंदिर पहुंची तो श्रद्धालुओं के साथ हुई वारदाते भी सामने आने लगी। 2 थाना क्षेत्र में 9 महिलाओं की चेन, एक का मंगलसूत्र और 36 श्रद्धालुओं के पर्स-मोबाइल गायब हो चुके थे। 3 अगस्त को सावन माह का पहला सोमवार होने पर बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई थी। 10 अगस्त को दूसरा सोमवार और…

Read More

तमिलनाडू और खरगोन में मिली लापता बालिकाएं

उज्जैन। नागदा थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय बालिका 3 अगस्त को लापता हो गई थी, वहीं 15 अगस्त को 16 साल की बालिका के लापता होने का मामला भी सामने आया था। पुलिस ने मामला नाबालिगों से जुड़ा होने पर अपहरण का प्रकरण दर्ज किया था। थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने बालिकाओं की तलाश के लिये एसआई योगिता उपाध्याय, एएसआई दिनेश निनामा, प्रभुलाल मुनिया, प्रधान आरक्षक चितरंजन डामोर, महिला आरक्षक ज्योति वर्मा, उस्मानी शबनम, सुनीता डामोर की टीम बनाई और सायबर सेल प्रभारी एसआई प्रतिक यादव की मदद…

Read More

आज उज्जैन दक्षिण में नहीं होगा जलप्रदाय 

उज्जैन। शहर के दक्षिण क्षेत्र में आज मंगलवार को जलप्रदाय नहीं होगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संधारण खंड नगर पालिका निगम उज्जैन द्वारा सूचना जारी की गई है जारी सूचना में लाइन शिफ्टिंग एवं नियमित संधारण कार्य के कारण आज मंगलवार को उज्जैन दक्षिण में जलप्रदाय नहीं किया जाएगा। तथा बुधवार को संपूर्ण शहर में जल प्रदाय किया जाएगा।

Read More

भक्तों ने महाकाल के चार स्वरूपों में दर्शन किए -पर्यावरण संदेश के साथ श्रद्धालुओं को वितरित किए पौधे

उज्जैन। श्रावण मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार पर भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी में भगवान के चार रूपों के दर्शन श्रद्धालुओं ने किए हैं। इसके साथ ही सवारी के दौरान मंदिर प्रबंध समिति एवं प्रशासन ने पर्यावरण का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को 11 हजार पौधों का वितरण इस दौरान सवारी मार्ग पर किया गया है। सवारी में पालकी में श्री चन्द्रमोलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर श्री शिवताण्डव, नन्दी रथ पर श्री उमा महेश विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले और श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। श्रावण…

Read More

दिन में ग्राहक बनकर ली कार की ट्रायल, रात 1:38 बजे चोर बनकर 7 लाख की अर्टिगा ले उड़ा

बुरहानपुर। शहर के सिंधी बस्ती बायपास स्थित आरके ऑटो डील शोरूम से एक फिल्मी अंदाज में 7 लाख की अर्टिगा कार चोरी हो गई। चोरी की पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है। खास बात यह है कि चोरी से एक दिन पहले आरोपी ग्राहक बनकर शोरूम पर आया था। शोरूम संचालक राहिल खान के अनुसार 21 अगस्त की शाम 5 बजे दो लोग ग्राहक बनकर आए थे। उनमें से एक ने अर्टिगा कार का ट्रायल लिया, कीमत पूछी और यूपी की NOC के बारे में जानकारी ली। संचालक ने बताया…

Read More

कार का फोटो खींचने पर वृद्ध को मारा मुक्का:प्रकरण दर्ज चालक की तलाश जारी

कार का फोटो खींचने पर वृद्ध को मारा मुक्का उज्जैन। देवासरोड पर लालपुर के समीप बाइक सवार 65 वर्षीय श्रीकृष्ण पिता लक्ष्मीप्रसाद तिवारी निवासी मंगल रेसीडेंसी को तेजगति से आई कार ने टक्कर मार दी थी। वृद्ध गिरकर घायल हो गये थे, चालक ने कार लेकर भागने का प्रयास किया, तो घायल श्रीकृष्ण तिवारी ने मोबाइल से कार की नम्बर प्लेट का फोटो खींच लिया। चालक ने कार को रोका और उतरने के बाद वृद्ध को मुक्का मार दिया और धमकी देकर भाग निकला। नागझिरी थाना पुलिस ने वृद्ध की…

Read More

कार्तिक मेला ग्राउंड हादसे में घायल युवक की मौत

उज्जैन। कार्तिक मेला ग्राउंड में 20 अगस्त को धार्मिक यात्रा पर आई सोनू ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 41 पी 8988 पार्क की गई थी। रात 11 बजे चालक ने बस को पार्किंग से बाहर निकालने के लिये रिवर्स लिया था, उसी दौरान पार्किंग मैदान में सो रहे पारस पिता पूरणसिंह बघेल 25 साल निवासी मुरैना पर बस का पिछला पहिया चढ़ गया था। पारस गंभीर घायल हुआ था, जिसे उपचार के लिये चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 दिन चले उपचार के बाद रविवार तड़के पारस की…

Read More