पति को छोड़ महिला ने किया था दूसरा विवाह, 3 हिरासत में बाल काटे, जूतों की पहनाई माला और निकाला जुलूस

उज्जैन। दूसरे पति के साथ गांव लौटी महिला को पहले पति के परिवार ने पकड़ लिया। उसके बाल काटे गये, कपड़े फाड़े गये और जूतों की माला पहनाई गई। महिला को उसके दूसरे पति के साथ गांव में घूमाया गया। महिला-पुरूष का जुलूस निकालने की खबर मिलते ही पुलिस पहुंची। 3 को हिरासत में लिया गया। 8 की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामला झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम हरनिया वेना से सामने आया है। थाना प्रभारी आनंद भाबोर ने बताया कि थाना भवन से 20 किलोमीटर दूर…

Read More

सिंहस्थ प्रशिक्षण केन्द्र में 400 आरक्षको का विशेष प्रशिक्षण

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस के विभिन्न जिलों में पदस्थापना प्राप्त कर चुके और अपना आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 400 आरक्षकों को सिंहस्थ ड्युटी के लिये प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को विशेष प्रशिक्षण का शुभारंभ सिंहस्थ प्रशिक्षण केन्द्र में किया गया। प्रथम दिन सभी आरक्षकों को महापर्व की विशालता, संवेदनशीलता को बताया गया और भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, घाटों, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी ड्यूटी, संचार, समन्वय व्यवस्था, आमजन के साथ शालीन व्यवहार संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर…

Read More

मानिटर लिजार्ड के जननांग हत्ता जोडी बेचते पकडाया दुकानदार,7 नग हत्ताजोडी बरामद

  उज्जैन। धर्म नगरी में धार्मिक सामग्री के साथ वन्यजीवों के अंग का कारोबार फलित होने की स्थिति में मिली सूचना पर वन विभाग ने धार्मिक सामग्री बेचने वाले दुकानदार यश पिता जगदीश शर्मा 35 वर्ष निवासी हरसिद्घि की पाल को उसकी दुकान से रंगे हाथों मानिटर लिजार्ड के अंग हत्ता जोडी बेचते पकडा है। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 39,49,50,51में प्रकरण दर्ज किया गया है। वन विभाग उज्जैन के एसडीओ विक्रमसिंह सोलंकी के अनुसार दिल्ली के वाईल्ड लाईफ एनजीओं की…

Read More

बारिश से कई जगह जल भराव, सड़कें पानी में डूबी

उज्जैन। बुधवार शाम कुछ देर की बारिश में ही चामुंडा माता चौराहा,मालीपुरा, दौलतगंज सहित अन्य क्षेत्र में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई और नालियों का पानी सड़क पर फैल गया। बारिश के दौरान इन क्षेत्रों में अक्सर जल भराव की स्थिति निर्मित हो जाती है।  पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान भी चामुंडा चौराहे, देवास गेट, मालीपुरा, व इंदौर गेट क्षेत्र कि सड़कों पर पानी भर गया।ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । अक्सर बारिश के दौरान इन क्षेत्रों में जल भराव की समस्या बनी…

Read More

हजारों ड्रोन के साथ लाखों सुरक्षाकर्मी अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात पहले जत्थे में उज्जैन के श्रद्धालु भी आज दर्शन के लिए रवाना होंगे -देश भर से पहुंचे सेवादारों ने पडावों पर लगाए सैंकडों लंगर, कल होंगे बाबा बर्फानी के पहले दर्शन

जम्मू / उज्जैन। अमरनाथ की पवित्र गुफा में बने पवित्र हिम शिवलिंग के लिए गुरूवार सुबह श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू से बाबा अमरनाथ की पवित्र यात्रा के लिए रवाना होगा। मौसम के साफ होने की स्थिति में यह जत्था शुक्रवार 3 जुलाई की शाम को 14500 फुट की ऊंचाई पर बाबा अमरनाथ की गुफा में पहुंचकर हिमलिंग के प्रथम दर्शन करेगा। प्रथम जत्थे में उज्जैन के श्रद्धालु भी शामिल होंगे। इधर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हजारों ड्रोन एवं लाखों सुरक्षाकर्मी मार्ग में तैनात किए गए हैं। इसके साथ…

Read More

बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: केंद्र-राज्य सरकार से जवाब मांगा

इंदौर।प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं और शिक्षकों की भारी कमी को लेकर दायर जनहित याचिका पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बुधवार को जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों सरकारों को 17 अगस्त तक अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।यह जनहित याचिका सेंधवा के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा दायर की गई है। याचिकाकर्ता की ओर…

Read More

मुहर्रम पर ऑटो में विस्फोट करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई :केंद्रीय भेरूगढ़ जेल भेजा

उज्जैन।बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से हवा में लटकाई गई टाटा मैजिक वैन में विस्फोटक पटाखे फोड़ने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।सार्वजनिक शांति और जनसुरक्षा को गंभीर खतरा मानते हुए उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है।रासुका लगाए जाने के बाद बड़नगर थाना पुलिस ने आरोपी शोएब गब्बू खान, जाहिद खान और तपसील उर्फ तस्लीम को कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय भेरूगढ़ जेल भेज दिया।

Read More

सिंहस्थ-से पहले सभी ऑटो ई-रिक्शा पर ‘यूनिक आईडी’ जरूरी: यातायात पुलिस की नई पहल

उज्जैन।आगामी सिंहस्थ कुंभ-2028 को देखते हुए उज्जैन पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महाकाल मंदिर और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास लगातार लगने वाले जाम को कम करने के लिए अब शहर में संचालित सभी ऑटो और ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी प्रणाली लागू की गई है। बिना यूनिक आईडी के शहर में ऑटो या ई-रिक्शा का संचालन नहीं किया जा सकेगा।यातायात पुलिस के अनुसार वर्तमान में शहर में करीब 5,000 ऑटो और ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। प्रमुख मार्गों पर…

Read More

रामघाट पर महिलाओं और पुजारियों के बीच मारपीट:दीपक बेचने को लेकर विवाद:केस दर्ज

उज्जैन। रामघाट पर रोजाना होने वाली  शिप्रा आरती के दौरान दीपक बेचने वाली महिलाओं और पुजारियों के बीच विवाद हो गया।  दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले।आरोप है कि पुजारियों ने आरती में उपयोग होने वाले पीतल के दीपक भी महिलाओं की ओर फेंके। घटना का अब वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना रविवार शाम की है। रोजाना की तरह रामघाट पर शिप्रा आरती चल रही थी। आरती समाप्त होने के बाद दीपक और…

Read More

प्रॉपर्टी कारोबारी ने दी जान:सुसाइड नोट में लिखा-मेरी मौत का कारण सिर्फ कर्ज है

इंदौर।इंदौर के पास खुड़ैल क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी का शव मंगलवार शाम पिपलादा स्थित हनुमान मंदिर के पीछे कुएं के पास मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।खुड़ैल पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बहादुर सिंह (45) पुत्र अतरसिंह परिहार निवासी ग्राम शिवनी के रूप में हुई है। बहादुर सिंह खुड़ैल क्षेत्र के बड़े प्रॉपर्टी कारोबारी थे। परिवार में…

Read More