तीन पैथोलॉजी लैब की जाँच के बाद किया पंजीयन निरस्त: उच्च स्तरीय जांच के लिए प्रकरण  भेजा

नीमच-। जिले में लंबे समय से अनधिकृत रूप से पैथोलॉजी लैब में पैथोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति में जांच रिपोर्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज हुईं थी।जिले में नियमों को ताक पर रखकर संचालित पैथोलॉजी लैब और दूर बैठे पैथोलॉजिस्ट के नाम पर जांच रिपोर्ट जारी किए जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। लगातार उठाए गए मामले के बाद विभागीय जांच में भी अनियमितताएं सामने आई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने जांच समिति की रिपोर्ट के आधार बर तीन पैथोलॉजी लैब के पंजीयन तीन लैब के पंजीयन…

Read More

एक ही दिन हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी, सुबह तीज पूजा, दोपहर में गणपति स्थापना

उज्जैन। इस वर्ष 14 सितंबर, सोमवार को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का विशेष संयोग बन रहा है। तृतीया तिथि 14 सितंबर की सुबह करीब 7:06-7:07 बजे समाप्त होगी और इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी। उदया तिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को ही रखा जाएगा।हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी। हरतालिका पूजा का प्रमुख प्रातःकालीन मुहूर्त सुबह 6:05 से 7:06 बजे तक बताया गया है।इसके बाद गणेश चतुर्थी…

Read More

 नीमच एसपी ने पुलिसकर्मियों के किए तबादले

​नीमच। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास (भा.पु.से.) ने आदेश जारी कर कई पुलिसकर्मियों को अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना सौंपी है।​जारी आदेश के तहत पुलिस लाइन और विभिन्न थानों व कार्यालयों में पदस्थ चालकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।एसपी राजेश व्यास ने रक्षित निरीक्षक और संबंधित थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित शासकीय सेवकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त (रवानगी) किया जाए। साथ…

Read More

कार-बाइक भिड़ंत में एक की मौत होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने देवासरोड पर चक्काजाम किया

उज्जैन। देवास रोड पर कार बाइक की भिड़ंत के बाद एक की मौत होने से होने से आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया। उज्जैन देवास मार्ग का यातायात प्रभावित हो गया पुलिस समझाईश के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। चंद्रावतीगंज में रहने वाला रामचंद्र पिता सेवाराम बाइक से रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए जा रहा था। ग्राम बोलसा मार्ग पर कार चालक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार सेवाराम की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा। आये…

Read More

पोते के साथ निकले मोपेड सवार बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मारी:अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

  इंदौर। खुडैल इलाके में मोपेड सवार बुजुर्ग को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह अपने 6 साल के पोते को लेकर घर से कुछ दूरी पर घी लेने निकले थे। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।खुडैल पुलिस के मुताबिक, मृतक सुखराम पुत्र कन्हैयाल व्यास निवासी खुडैल हैं। वह अपने 6 साल के पोते वंश को लेकर मोपेड से शनिवार देर शाम घी लेने दुकान पर निकले थे। इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार…

Read More

समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर 15 सितंबर को जुटेंगे किसान, मंडी में गूंजेगा आक्रोश

सनावद। किसानों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ 15 सितंबर को सनावद में किसान आक्रोश रैली एवं आंदोलन करेगा। सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी में होने वाले इस आंदोलन में तहसील क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में जुटकर अपनी मांगों को प्रशासन एवं सरकार तक पहुंचाएंगे। भारतीय किसान संघ ने बताया कि संगठन पिछले 49 वर्षों से किसानों के जनजागरण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित रैली में किसानों से अपने गांव और क्षेत्र की…

Read More

बारिश के लिए मेंढक को गोबर में रखकर नगर में घुमाया: लोकगीत गाकर की पर्याप्त वर्षा की कामना

 खरसौदकलां।क्षेत्र में मानसून की नाममात्र की बारिश होने से नदी-नाले सूखे पड़े हैं और सोयाबीन की फसल पर भी पानी की कमी का असर दिखाई देने लगा है। फसल खराब होने की चिंता के बीच शुक्रवार को महिलाओं ने बारिश की कामना को लेकर वर्षों पुरानी लोक परंपरा निभाई। बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित होकर मेंढक को गोबर में रखकर नगर में घुमाया। इस दौरान महिलाओं ने जूलूस के जरिए मंगल गीत गाते हुए घर-घर जाकर टोकरी में रखे मेंढक पर पानी उंडेला और इंद्रदेव से पर्याप्त बारिश की गुहार…

Read More

निंबोला थाना प्रभारी लाइन अटैच नावरा चौकी प्रभारी को मिला प्रभार

बुरहानपुर। निंबोला थाने में युवकों से मारपीट के आरोप वाले मामले में पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। कार्रवाई के साथ ही निंबोला थाने की कमान भी बदल दी गई है।एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि निंबोला टीआई राहुल कांबले और प्रधान आरक्षक मातादीन कुशवाह को लाइन अटैच कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं नावरा चौकी प्रभारी अजय सिंह चौहान को निंबोला थाना प्रभारी का प्रभार सौंपा गया है।पूरे घटनाक्रम में सबसे गंभीर पहलू युवकों का यह आरोप है कि उन्होंने विवाद के बाद मदद…

Read More

स्लीपर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड़, RTO का बड़ा एक्शन :4 बसों की फिटनेस निरस्त

बुरहानपुर। रात के अंधेरे में हाईवे पर दौड़ती स्लीपर बस… अंदर गहरी नींद में सोए यात्री और उनकी सुरक्षा रामभरोसे। बुरहानपुर और खकनार में परिवहन विभाग की जांच में यही खतरनाक हकीकत सामने आई है। विभाग ने लंबी दूरी की स्लीपर बसों में सुरक्षा मानकों से हो रहे खिलवाड़ पर बड़ा एक्शन लेते हुए 4 बसों की फिटनेस मौके पर ही निरस्त कर दी।जांच के दौरान एक बस ऐसी भी मिली जो करीब 2 लाख रुपये टैक्स बकाया होने के बाद भी सड़कों पर दौड़ रही थी। परिवहन विभाग ने उसे…

Read More

बीच सत्र में विद्यालय बंद करने की सूचना पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

महिदपुर। ग्राम टांडा में प्राथमिक विद्यालय का संचालन बीच सत्र में बंद किए जाने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों ने विधायक दिनेश जैन बोस को इसकी जानकारी दी और विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए उनके साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। प्रशासन और पुलिस को चक्काजाम की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधायक जैन एवं ग्रामीणों ने एसडीएम अजय हिंगे और तहसीलदार संतुष्टि पाल से चर्चा करते हुए बताया कि विभाग द्वारा बीच शैक्षणिक सत्र में विद्यालय का…

Read More