उज्जैन। देवास रोड पर कार बाइक की भिड़ंत के बाद एक की मौत होने से होने से आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया। उज्जैन देवास मार्ग का यातायात प्रभावित हो गया पुलिस समझाईश के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। चंद्रावतीगंज में रहने वाला रामचंद्र पिता सेवाराम बाइक से रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए जा रहा था। ग्राम बोलसा मार्ग पर कार चालक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार सेवाराम की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा। आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर उन्होंने चक्का जाम कर दिया। दुर्घटना और चक्का जाम की सूचना मिलते ही नरवर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। चक्का जाम कर रहा है लोगों को समझाईश दी गई। करीब डेढ़ घंटे बाद सड़क जाम कर बैठे लोग मार्ग से हटे। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।
कार-बाइक भिड़ंत में एक की मौत होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने देवासरोड पर चक्काजाम किया