नीमच एसपी ने पुलिसकर्मियों के किए तबादले

​नीमच। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास (भा.पु.से.) ने आदेश जारी कर कई पुलिसकर्मियों को अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना सौंपी है।​जारी आदेश के तहत पुलिस लाइन और विभिन्न थानों व कार्यालयों में पदस्थ चालकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।एसपी राजेश व्यास ने रक्षित निरीक्षक और संबंधित थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित शासकीय सेवकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त (रवानगी) किया जाए। साथ ही उनकी रवानगी और नवीन पदस्थापना पर आवक की रिपोर्ट जल्द से जल्द जिला पुलिस कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment