महीने में दूसरी बार हड़ताल, पांच दिन बंद रहेंगे बैंक: , 28 से 30 तक कर्मचारी रखेंगे तालाबंदी

सारंगपुर।5 डे वर्किंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी इस महीने में दूसरी बार हड़ताल पर जा रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (एफबीयू) के आह्वान पर 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल रहेगी। इससे पहले 26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार होने के कारण लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक 1 अक्टूबर को खुलेंगे, जबकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी। जानकारी के अनुसार 5 डे वर्कंिग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी देशव्यापी आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि आरबीआई, एलआईसी और केंद्र व राज्य सरकार के कार्यालयों में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू है, लेकिन बैंकिंग क्षेत्र में इसे अब तक लागू नहीं किया गया है।
महीने में दूसरी बार हडताल-इस महीने 11 सितंबर को भी बैंक कर्मचारी एक दिन की राष्ट्रव्यापी हडताल कर चुके हैं। अब सितंबर में दूसरी बार बैंक कर्मचारी हडताल पर जा रहे हैं। सारंगपुर क्षेत्र की करीब आधा दर्जन बैंक शाखाओं के दर्जनों  कर्मचारी ह;ताल में शामिल होने की बात कही गई है। यूनियनों का कहना है कि 8 मार्च 2024 को केंद्र सरकार और बैंक यूनियनों के बीच पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी थी, लेकिन वित्त मंत्रालय की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
डिजिटल लेनदेन और एटीएम चलते रहेंगेबैंक यूनियन प्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की है कि वे हडताल से पहले अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटा लें। हडताल के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। हालांकि डिजिटल लेनदेन और एटीएम सेवाएं जारी रहने की बात कही गई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment