इंदौर।कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित भूरी टेकरी की एक मल्टी में युवक से मिलने पहुंची युवती के कारण शनिवार देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया। आरोप है कि युवती ने घर में मौजूद महिला के साथ मारपीट की, अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।इसके बाद वह खुद को बेडरूम में बंद कर बैठ गई। मामले में कनाड़िया पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवती के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर कर जांच शुरू कर दी है।भाई के फोन पर घर पहुंची युवती-पुलिस के अनुसार अरावली परिसर, भूरी टेकरी निवासी 30 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि शनिवार रात वह अपने पिता के साथ बाजार गई हुई थीं। इसी दौरान उसके भाई मोहनीश का फोन आया और उसने उन्हें तुरंत घर आने के लिए कहा।
मल्टी में युवक से मिलने पहुंची युवती :विवाद, महिला से मारपीट और धमकी देने का आरोप