उज्जैन। 13 साल की बालिका के साथ अधेड़ ने दुराचार का प्रयास किया। बालिका बचकर भागी और घर पहुंचकर परिजनों को घटनाक्रम बताया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो कुछ देर में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। जिसके खिलाफ पास्को एक्ट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।
चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोड़िया ने बताया कि थाना क्षेत्र की कालोनी में रहने वाली 13 साल की बालिका परिजनों के साथ रविवार सुबह थाने पहुंची थी और बताया कि उसके साथ नासिर खान द्वारा घर बुलाकर अश्लील हरकते की। वह भाग कर अपने घर आई और परिजनों को बताया। थाना प्रभारी के अनुसार मामला नाबालिग बालिका से जुड़ा होने पर छेड़छाड और पास्को एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज कर तत्काल टीम को आरोपी की धरपकड़ के लिये भेजा गया। जिसे कुछ देर में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जायेगा।
रिक्शा चालक ने रविवार शाम घर में फांसी लगा ली। आसपास के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। रिक्शा चालक 3 दिन से अकेला था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। सोमवार सुबह परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
पंवासा थाना प्रधान आरक्षक शेखर हरियाला ने बताया कि शाम को बाबा रामदेव मंदिर के पास मकान में युवक की लाश फंदे पर लटकी होने की खबर मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे थे। मृतक का नाम विकास पिता रमेशचंद्र 40 साल होना सामने आया। पूछताछ में पता चला कि विकास रिक्शा चलाता था। दिन में उसका रिक्शा पलटी खा गया था। परिजन शहर से बाहर गये हुए है। 3 दिनों से विकास अकेला था। प्रधान आरक्षक के अनुसार फांसी लगाने का कारण सामने नहीं आया है। परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जायेगी। मृतक का मोबाइल भी जांच में लिया जायेगा।
बालिका से अधेड़ ने किया दुराचार का प्रयास -हिरासत में आरोपी, आज कोर्ट में करेंगे पेश