उज्जैन। बड़नगर-उज्जैन रोड रेलवे क्रासिंग के पास गुरूवार दोपहर को पारदी गिरोह के 2 बदमाश राजा गुर्जर पिता केसरसिंह पारदी 30 वर्ष और गौतम पिता करमलिया पारदी 32 वर्ष लोहे का बक्का हाथ में लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहे थे। रहागिरों में दहशत फैल रही थी। बदमाशों के बक्का लेकर घूमने की खबर बड़नगर थाना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची। दोनों बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उनके पास से 2 लोहे के बक्के बरामद किये गये। एसआई हेमंत कटारे और एएसआई मानसिंह वास्कले ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों अपराधिक प्रवृति के है। रेलवे क्रासिंग डेरे में रह रहे थे। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है।
संबंधित समाचार
-
निकास चौराहे से वी.डी. क्लॉथ मार्केट तक कार्य में ढिलाई फर्म तुलसीनारायण गर्ग पर रूपए 10 लाख की पेनल्टी -निगम आयुक्त ने चौड़ीकरण कार्यों का किया निरीक्षण
उज्जैन। रविवार सुबह 6 बजे चौडीकरण मार्गों के निर्माण का निरीक्षण करने निकले नगर निगम आयुक्त... -
आगर –मालवा में आकस्मिक रूप से दो दर्जन कौवे मृत मिले,प्रशासन ने सैंपल जांच के लिए भेजे
उज्जैन। आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर रविवार को आकस्मिक रूप से संदिग्ध अवस्था में करीब दो दर्जन... -
उज्जैन के मीना बाजार में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार:दुकान का ताला तोड़कर ले गया था लैपटॉप और स्कैनर; पुलिस ने 80 हजार का सामान किया बरामद
उज्जैन\ मीना बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर चोर लैपटॉप और चार्जर के साथ वाहनों...