उज्जैन। कोतवाली थाना क्षेत्र के मेट्रो टॉकिज के पास रहने वाला मयंक पिता गोविंद तिवारी 28 वर्ष देवास से कार क्रमांक एमपी 13 झेडए 8009 में पत्नी अंशिता तिवारी और पत्नी की बहन दिशा पिता अनूपदास 22 साल निवासी शिवाजी पार्क के साथ लौट रहा था। नरवर थाना क्षेत्र के नायरा पेट्रोल पंप के पास बुधवार-गुरूवार रात 11.30 बजे सामने से तेजगति में आई कार क्रमांक एमपी 04 सीटी 1070 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चालकर टक्कर मार दी। दुर्घटना में अंशिता और उसकी बहन दिशा घायल हो गई। टक्कर मारने वाला चालक कार लेकर देवास की ओर भाग निकला था। मामले में गुरूवार को नरवर पुलिस ने मामले में घायल बहनों के बयान दर्ज कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। नम्बर के आधार पर तलाश की जा रही है। टक्कर मारने वाली कार भोपाल पासिंग थी।
संबंधित समाचार
-
रसोई गैस पर ‘एक्स्ट्रा चार्ज’ का खेल.. तय कीमत 972.50, एजेंसियां वसूल रहीं 980 से ज्याद सप्लाई बाधित होने से शहर में सिलेंडरों की किल्लत…बुकिंग नहीं लगने और फोन रिसीव न होने की शिकायतें, उपभोक्ताओं ने की अतिरिक्त वसूली की शिकायत
उज्जैन। अमेरिका, इजरायल, ईरान युद्ध का असर अब शहर की रसोई तक पहुंचने लगा है। एलपीजी... -
गंभीर में 84 दिन का पानी:नर्मदालाइन का 1 साल से अटका टी कनेक्शन पूरा हो जाए तो रोज हो सकता है जलप्रदाय
उज्जैन।गर्मी की शुरुआत के साथ जलप्रदाय को लेकर शहरवासियों को हमेशा की तरह चिंता सताने लगी... -
पुलिस ने की बलवा ड्रिल:वज्र वाहन, टियर गैस और भीड़ नियंत्रण अभ्यास कराया
उज्जैन।उज्जैन पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण को लेकर बलवा ड्रिल आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप...