उज्जैन। बड़नगर-उज्जैन रोड रेलवे क्रासिंग के पास गुरूवार दोपहर को पारदी गिरोह के 2 बदमाश राजा गुर्जर पिता केसरसिंह पारदी 30 वर्ष और गौतम पिता करमलिया पारदी 32 वर्ष लोहे का बक्का हाथ में लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहे थे। रहागिरों में दहशत फैल रही थी। बदमाशों के बक्का लेकर घूमने की खबर बड़नगर थाना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची। दोनों बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उनके पास से 2 लोहे के बक्के बरामद किये गये। एसआई हेमंत कटारे और एएसआई मानसिंह वास्कले ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों अपराधिक प्रवृति के है। रेलवे क्रासिंग डेरे में रह रहे थे। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है।
संबंधित समाचार
-
स्कूल प्रांगण में खुला पडा है पुराना कुआं, हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीण
सारंगपुर।जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत ईचीवाड़ा के ग्राम पटाडियाडाबी के शासकीय शाला परिसर में स्थित एक... -
महाकाल नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ मची :13 को चोट आई :प्रबंधन में लापरवाही का आरोप
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार को भगदड़ जैसे हालात बन गए। बताया जा रहा है... -
उंडासा पंचायत भवन में ध्वजारोहण के दौरान हंगामा, विरोध करने पर मारपीट
उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर उंडासा स्थित ग्राम पंचायत भवन कार्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण...