इंदौर। मल्हारगंज और सदर बाजार थाना क्षेत्र की कॉलोनियों में शनिवार देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। दो पहिया वाहनों पर आए बदमाशों ने एक के बाद एक तीन से अधिक कारों के कांच फोड़ दिए। इसके अलावा सड़क पर खड़े दो पहिया वाहनों को भी गिरा दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।पुलिस के मुताबिक घटना अर्जुन पल्टन, राधा कॉलोनी और नीलकंठ कॉलोनी की है। देर रात करीब तीन बजे बदमाश दो वाहनों से पहुंचे और कॉलोनियों में खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर अनाज व्यापारी श्याम अग्रवाल जाग गए। उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी।पुलिस ने पीछा कर एक संदिग्ध को पकड़ा-सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान बदमाश दूसरी गली की ओर भाग निकले। भागने से पहले उन्होंने तीन कारों के कांच भी फोड़ दिए। पुलिस ने पीछा कर एक संदिग्ध को पकड़ लिया। आरोपी फिलहाल सदर बाजार पुलिस की हिरासत में है। उससे अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
देर रात बदमाशों ने मचाया उत्पात:कारों के कांच फोड़े, ; पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ा