नई दिल्ली। जातीय जनगणना से पहले केंद्र सरकार जातियों की सूची बनाएगी, ताकि सुनियोजित डेटा जमा हो। जातियों पर राजनीतिक सहमति के लिए इसे सर्वदलीय बैठक में भी रखा जाएगा। राजनीतिक दलों के सुझावों-आपत्तियों के आधार पर सूची फाइनल होगी। गृह मंत्रालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की हाल में हुई बैठक में यह तय हुआ। जातीय जनगणना के लिए सामाजिक न्याय मंत्रालय समन्वयक रहेगा। जातियों की मान्य सूची जरूरी है, क्योंकि अनुसूचित जाति और जनजाति तो गिनती में हैं। लेकिन अन्य पिछड़े वर्ग की जातियों पर असमंजस है। देश में जनगणना की प्रक्रिया 2026 में शुरू होने की संभावना है।
संबंधित समाचार
-
बाघों के दो अलग-अलग हमलों में दो महिलाओं की मौत, एक महिला का सिर और छाती का हिस्सा खाया
उज्जैन/ मध्यप्रदेश के सिवनी में रविवार को बाघों के दो अलग-अलग हमलों में दो महिलाओं की... -
चैकिंग कराने को कहा तोयुवक ने मॉल कर्मचारी के साथ कर दी मारपीट
उज्जैन।माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल में ग्राहक बनकर आए एक युवक आैर उसके साथियों ने... -
CJP के2 शहरों में प्रदर्शन:वांगचुक और दीपके शामिल ; शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बेंगलुरु।कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शाम 4 बजे बेंगलुरु में प्रदर्शन किया । इससे पहले दिन में...