जनगणना में शामिल शिक्षिका सड़क दुर्घटना में घायल, हाथ पर लिखा था बबलू

उज्जैन। शासन के आदेश पर जनगणना में ड्युटी कर रही शिक्षिका निर्मला पति रोजश 45 साल निवासी महाकाल वाणिज्य केन्द्र को शुक्रवार दोपहर नरवर थाना क्षेत्र के विनोद रेस्टोरेंट के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल हुई शिक्षिका को एम्बुलेंस से उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। शिक्षिका के हाथ और पैर में फैक्चर होना सामने आया है। नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के प्रयास किये जा रहे है। घायल शिक्षिका के बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया जायेगा।
कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलीवाड़ा से निकास की ओर जाने वाले मार्ग पर 2 दिन पहले अचानक गश खाकर नाली में गिरे व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा था। मृतक के हाथ पर बबलू और ओम गुदा हुआ था। उसकी पहचान के काफी प्रयास किये गये, लेकिन शुक्रवार तक परिजनों का पता नहीं चल पाया। एसआई गोपाल राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को दफनाया गया है। आशंका जताई गई है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है। जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। वहीं शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 7 से एक वृद्ध का शव जीआरपी ने लोगों की सूचना पर बरामद किया। मृतक वृद्ध हुलिये से भिक्षुक प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई गई है कि वृद्धावस्था के चलते उसकी मौत हुई। उसके पास से शिनाख्त का कोई दस्तावेज नहीं मिला है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। परिजनों का पता नहीं चलने पर 24 घंटे बाद दफनाने की प्रक्रिया की जायेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment