उज्जैन। कंचनपुरा में रंजीश के चलते मकान में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले बदमाश का पुलिस ने जूलूस निकाल दिया। बुधवार-गुरूवार रात जहां दहशत फैलाई थी, उसी जगह बदमाश कान पकड़कर लगड़ाता हुआ चलता दिखाई दिया। शुक्रवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
आईटीआई में पदस्थ कर्मचारी भागीराथ रायकवार कंचनपुरा में निवास करते है। 2 साल से उनका पड़ोसी से विवाद चला आ रहा है। बुधवार गुरूवार रात पड़ोसी का दामाद गोलू पिता पप्पू रायकवार निवासी ढांचा भवन कंचनपुरा पहुंचा था और नाबालिग साले के साथ 3 अन्यों के साथ भागीरथ रायकवार के मकान पर पहुंच गया। उसने जमकर गद्दर मचाया और दरवाजा तोड़कर भागीरथ की मां भगवती बाई 75 साल, पुत्री पूजा और रिश्तेदार महिला के साथ मारपीट करते हुए घर के बाहर खड़े दो पहिया वाहन में आग लगा दी थी। उपद्रव की खबर मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस कंचनपुरा पहुंच गई थी। गुरूवार सुबह उपद्रव के मुख्य आरोपी गोलू रायकवार और उसके नाबालिग साले को हिरासत में ले लिया गया। शुक्रवार को गोलू रायकवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है। उससे पहले उसका उसी जगह जुलूस निकाला गया, जहां उसने उपद्रव करते हुए दहशत फैलाई थी। बदमाश कान पकड़कर लगड़ाता हुआ दिखाई दिया। थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि बदमाश के 3 साथी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। मामले में आरोपी गोलू की मां संगीता और सास रीना भी उपद्रव के दौरान शामिल होना पाई गई थी, जिनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
तोड़फोड़ में हुआ था हजारों का नुकसान
बताया जा रहा है कि घटनाक्रम के दौरान भागीरथ रायकवार नाईट ड्युटी पर गये थे। घर पर उपद्रव की खबर मिलने पर देर रात लौटे थे। बदमाशों द्वारा की गई तोड़फोड़ में उन्हे हजारों का नुकसान होना सामने आया है। बदमाशों ने घर के खिड़की दरवाजों का तोड़ने के साथ अंदर रखा टीवी और घरेलू सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था यहीं नहीं बाइक में आग लगा दी थी। तोड़फोड़ मारपीट के मुख्य आरोपी गोलू के साथ उसका भाई और पंवासा क्षेत्र के 2 युवक भी शामिल होना बताये गये है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
45 मिनट तक मचाया था गद्दर
रायकवार परिवार के अनुसार बदमाशों ने करीब 45 मिनट तक घर में गद्दर मचाया था। बीच बचाव में पड़ोस में रहने वाली भागीरथ की बहन उषा और चचेरा भाई बीच-बचाव में आया था, उनके साथ भी मारपीट की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 मौके पर पहुंची थी, इस दौरान नाबालिग आरोपी हिरासत में आ गया था।
सास और मां पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, नाबालिग भी हिरासत में तोड़फोड़-आगजनी करने वाले बदमाश का निकाला जुलूस