जनगणना में शामिल शिक्षिका सड़क दुर्घटना में घायल, हाथ पर लिखा था बबलू

उज्जैन। शासन के आदेश पर जनगणना में ड्युटी कर रही शिक्षिका निर्मला पति रोजश 45 साल निवासी महाकाल वाणिज्य केन्द्र को शुक्रवार दोपहर नरवर थाना क्षेत्र के विनोद रेस्टोरेंट के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल हुई शिक्षिका को एम्बुलेंस से उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। शिक्षिका के हाथ और पैर में फैक्चर होना सामने आया है। नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के प्रयास किये जा रहे है।…

Read More