ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, एक किलो चांदी 18,693 रुपए घटकर 2.68 लाख रुपए रह गई, जो गुरुवार को 2.87 लाख रुपए पर थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,949 रुपए घटकर 1.58 लाख रुपए आ गया। इससे पहले 16 अप्रैल को यह 1.61 लाख पर था। सोना आॅल टाइम हाई से 106 दिन में 17,911 रुपए और चांदी 1,17,433 रुपए सस्ती हुई है। 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख/10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख/किलो थी। रविवार को कर्नाटक और तेलंगाना की सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी।