कलेक्टर ने कार्य में लापरवाही एवं समीक्षा में अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

 आलीराजपुर । कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक जनसुनवाई कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कृषि, जनजातीय कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों एवं आवेदनों की समीक्षा की गई।कलेक्टर  माथुर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर श्रीमती माथुर ने समग्र पंजीयन अपील के लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जनपद पंचायत सोंडवा एवं उदयगढ़ में कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों  दो दिवस के भीतर कार्य प्रारंभ करावाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती माथुर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में समूहों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे भोजन एवं नाश्ते की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भोजन वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित समूह को हटाने के साथ ही सीडीपीओ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।साथ ही श्रम विभाग की समीक्षा में अनुग्रह सहायता के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment