वॉशिंगटन डीसी।अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा का खर्च दूसरे देशों को उठाना चाहिए।उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जिन देशों ने ईरान के साथ जारी संघर्ष में अमेरिका की मदद नहीं की, उन्हें संकट खत्म होने के बाद अमेरिका को भुगतान करना होगा।उन्होंने कहा कि अमेरिका कई पीढ़ियों से अपने हितों की जगह दूसरे देशों के लिए ज्यादा काम करता रहा है। जिन देशों ने इस संकट में अमेरिका की बिल्कुल मदद नहीं की, उन्हें इसकी कीमत चुकानी चाहिए।
ट्रम्प बोले- दुनिया होर्मुजकी सुरक्षा का पैसा दे:कहा- अमेरिका ने तेल सप्लाई जारी रखी, दूसरे देशों ने मदद नहीं की