आयशर में हो रहा था गौवंश परिवहन, अहिरखेड़ा चौकी पर नाकाबंदी में वाहन जब्त

खरगोन। गोगावां थानाक्षेत्र में आयशर वाहन से किए जा रहे अवैध गौवंश परिवहन को उजागर करते हुए पुलिस ने वाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई अहिरखेड़ा पुलिस चौकी पर की गई, जहां पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन को रोका, तलाशी के दौरान इसमें कु्ररतापूर्वक बांधे गए 8 गौवंश पाए गए। पुलिस ने गौवंशी तस्करी कर रहे वाहन चालक सहित खरीददार को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार  अहिरखेड़ा चौकी के सामने सघन वाहन चेकिंग जारी थी। मुखबिर से सूचना पर नाकाबंदी कर आयशर वाहन एमपी 43जी 2835 को रोका गया। चालक ने अपना नाम युवक सद्दाम निवासी ग्राम मोहम्मदपुर गोगांवा बताया। वाहन की तलाशी लेने पर 8 गौवंश मिले। आयशर वाहन जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है।  सद्दाम ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गौवंश ग्राम कालबेलिया बैड़ी गोगांवा के युवक वीरेन्द्र के लिए खरीदे थे। पुलिस ने विरेन्द्र को भी आरोपी बनाया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment