कोलकाता।कोलकाता के कमरहाटी में शनिवार रात TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर लोगों ने हमला कर दिया। अरियादाहा इलाके में यह घटना उस समय हुई, जब विधायक दौरा करने गए थे।स्थानीय रहवासियों ने चोर-चोर के नारे लगाते हुए विधायक की कार पर अंडे फेंके। ये लोग कटमनी के रूप में दिए गए पैसे वापस करने की मांग कर रहे थे। घटना का एक वीडियो वायरल है।इधर, हालांकि टीएमसी नेता ने बाद में दावा किया कि हमले के वक्त वे गाड़ी में नहीं थे। मित्रा ने आरोप लगाया कि उनके ड्राइवर पर हमला किया गया।
TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला:कटमनी वापस मांग रहे लोगों ने अंडे फेंके