PM मोदी हथियार फैक्ट्री पहुंचे:मेड इन इंडिया टैंक,ड्रोन देखे; कार्यकर्ताEV गाड़ियों -साइकिल से पहुंचे

सूरत।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के सूरत में लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे। उन्होंने यहां मेड इन इंडिया टैंक, ड्रोन के सामने खड़े होकर उसकी जानकारी ली।L&T कॉप्लेक्स भारत का अत्याधुनिक रक्षा निर्माण केंद्र है। यहां सेना के लिए बख्तरबंद वाहन, तोप से जुड़े सिस्टम और अन्य सैन्य प्लेटफॉर्म बनाए, असेंबल (जोड़े) और परीक्षण किए जाते हैं।पीएम सूरत में ₹12,421 करोड़ के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो पैकेज के साथ 4 अन्य हाईवे शामिल हैं। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस होने की वजह से शहर में पीएम के कार्यक्रम के बैनर नहीं लगाए गए हैं।कार्यक्रम में आ रहे कार्यकर्ताओं को साइकिल और ई-व्हीकल से आने के लिए कहा गया । वहीं, आम लोगों के आने के लिए नगर निगम 450 से ज्यादा ई-बसें चलाई गईं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment