April 29, 2024

मुंबई। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। गुरुवार को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। खास बात ये है की यह पुरस्कार जीतने वाले अल्लू पहले तेलुगु स्टार बन गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अल्लू के फैंस एक्टर के घर के बाहर उनकी जीत का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो अल्लू के हैदराबाद स्थित घर का है, जहां फैंस उनके घर के बाहर आतिशबाजी करते हुए नजर आए। इस दौरान अल्लू अपने फैंस से मिलने बाहर आए और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। इससे पहले गुरुवार को अल्लू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस वीडियो में अल्लू पुष्पा के निर्देशक सुकुमार के साथ गर्मजोशी से गले मिलते हुए नजर आए। दोनों एक दूसरे को काफी देर तक गले मिलते हैं। इस दौरान वहां पर पुष्पा फिल्म की बाकी टीम भी तालियां बजाकर एक्टर की जीत का जश्न मानती हुई दिखाई दे रही है।
अल्लू पुरस्कार जीतकर इमोशनल हो गए थे।