दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे कैदी की मौत

उज्जैन। दुष्कर्म मामले में 20 सााल की सजा होने के बाद भैरवगढ़ जेल में बंद कैदी की उपचार के दौरान इंदौर अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंदसौर के समीप रहने वाले मन्नालाल पिता भागीरथ को धारा 376-एबी के साथ पास्को एक्ट में 20 साल की सजा हुई थी। उसे मंदसौर जेल से 2019 में केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ जेल लाया गया था। 8 अप्रैल को उसकी तबीयत बिगडऩे पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर इंदौर एमव्हाय शिफ्ट कर दिया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी मन्नालाल को कई गंभीर बीमारी हो चुकी थी। मौत होने पर जेल प्रशासन ने परिजनों को सूचना दी। जो इंदौर पहुंचे थे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।